अदनान शेख पर दर्ज हुई एफआईआर पर विशाल पांडे ने कही बड़ी बात (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

अदनान शेख पर दर्ज हुई एफआईआर पर विशाल पांडे ने कही बड़ी बात, यूट्यूबर ने आरोपों को ठहराया गलत

यूट्यूबर अदनान शेख की बहन ने उनपर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। अब इस पर खुद अदनान के अजीज दोस्त विशाल पांडे ने अपना रिएक्शन देते हुए मामले की सच्चाई बताई है।

निक्की राय

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के एक्स कंटेस्टेंट पर मुसीबतों का पहाड़ टूट चुका है। निकाह की खुशियों के बीच अचानक यूट्यूबर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर की बहन उन पर मारपीट के आरोप लगाती नजर आ रही थीं। साथ ही उन्होंने शरीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने अदनान शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में अदनना के दोस्त विशाल पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है।

विशाल ने कही ये बात

बहन के साथ मारपीट करने के मामले में अदनना शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अदनान पर हुई एफआईआर के मामले में एक फिल्मीज्ञान से बातचीत करते हुए उनके दोस्त विशाल ने कहा, 'मेरी अब तक अदनान से इस मामले पर कोई बात नहीं हुई है। मुझे इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। अगर मुझे पता होता तो मैं आपसे जरूर शेयर करता। अगर आप मुझे अगली बार मिलेंगे, तो मैं आपसे इस बारे में जरूर बात करना चाहूंगा। मेरी अदनान से आखिरी मुलाकात निकाह के दौरान ही हुई थी। अभी निकाह को भी सिर्फ 2 दिन ही हुई हैं।'

अदनान की बहन ने लगाएं हैं आरोप

अदनान ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वहीं अदनान ने भी अपनी बहन के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। अदनान ने हाल ही में 25 सितंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से शादी की है। खास बात ये है कि अब तक यूट्यूबर ने अपनी पत्नी का चेहरा दुनिया से छुपाया हुआ है। बता दें कि उनकी शादी में कई बड़े यूट्यूबर्स और टीवी स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही अदनान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद