- Hindi News »
- Movies »
- Malaika Arora Shares Her First Post After Father Death Write October Will Be Good
मलाइका अरोड़ा ने पिता के निधन के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा ‘अक्टूबर अच्छा होगा..’
- Written By: निक्की राय
मलाइका अरोड़ा के पिता का सितंबर में निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से काफी दूर हैं। हालांकि अब उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस आने वाले वक्त से काफी उम्मीदे बाधें नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने पिता के निधन के बाद शेयर किया पहला पोस्ट (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुबंई: मलाइका अरोड़ा के पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके पिता ने घर की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। पिता अनिल मेहता की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस और उनका पूरा परिवार काफी दुखी है। पिता की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। एक्ट्रेस लंबे वक्त से सोशल मीडिया से दूर हैं। उन्होंने पिता की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी। हालांकि अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे फैंस की उम्मीदें जागी हैं।
अच्छे वक्त की कर रही हैं उम्मीद
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि एक्ट्रेस का बर्थडे अक्टूबर में आता है और उनकी राशि स्कॉरपियो है। अपनी राशि के साथ एक्ट्रेस ने स्टोरी पोस्ट करते हुए उम्मीद जताई है कि शायद आने वाला महीना उनके लिए अच्छा होगा।
स्टोरी में लिखी ये बात
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘अक्टूबर आपके लिए अच्छा होगा, वृश्चिक राशि।’ उनका ये मैसेज एक नई उम्मीद की तरह है। इससे पता चलता है एक्ट्रेस अब तक गहरे दुख में हैं और पिता के निधन की खबर से अब तक उबर नहीं पाई हैं। अब उन्हें आने वाली महीने से काफी उम्मीदें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता
मलाइका के दोस्तों ने दिया साथ
इस मुश्किल घड़ी में भी मलाइका और अमृता अरोड़ा के दोस्तों ने उनका साथ दिया। बेस्टफ्रेंड करीना कपूर और करिश्मा हर वक्त उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों कपूर सिस्टर्स अक्सर अरोड़ा फैमिली से मिलने और उनका हाल पूछने आती रही हैं। दोनों ने ही अरोड़ा फैमिली के दुख में उनका पूरा साथ दिया।
यह भी देखें-सास की मौत की खबर सुनकर भी क्यों हंसती रही अर्चना पूरन सिंह? पति का ये था रिएक्शन
अर्जुन कपूर ने भी किया सर्पोट
मलाइका के इस बुरे वक्त में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके साथ खड़े रहे। कई रिपोर्ट्स का ये दावा है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। फिर भी पिता के निधन के बाद अर्जुन अपना फर्ज निभाने से पीछे नहीं हटे। वहीं, अरबाज खान और पूरी खान फैमिली ने भी उनका पूरा साथ दिया।
Malaika arora shares her first post after father death write october will be good
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














