सनी देओल की फिल्म जाट का पहला पोस्टर हुआ रिलीज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

सनी देओल मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर कहर, फिल्म 'जाट' का पोस्टर हुआ रिलीज

Jaat Movie Poster: पिछले साल 2023 में सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स को धराशाही कर दिया था। जिसके बाद अब सनी देओल एक बाद फिल्म बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उनकी फिल्म जाट का पोस्टर रिलीज हो चुका है।

निक्की राय

मुबंई: बॉलीवुड स्टार सनी देओल एक्शन मोड में वापस आ चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ' जाट ' का पहला लुक रिलीज हुआ चुका है। सनी देओल ने गदर 2 के साथ बॉलीवुड में शानदार वापसी की, जो एक ब्लॉकबस्टर हिट रही। अपनी वापसी के बाद, उन्होंने कई फिल्मों में काम करना जारी रखा और कई प्रोजेक्ट साइन किए। एक्टर ने एक्शन से भरपूर फर्स्ट लुक पोस्टर और अपनी अगली फिल्म "जाट" के घोषणा की है। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है।

सनी देओल का पावरफुल अवतार

जाट के पहले पोस्टर में सनी देओल हाथ में एक बड़ा पंखा थामे हुए बहुत ही सीरियस नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक्टर का पावरफुल अवतार देखकर फैंस की बेताबी बढ़ने लगी है। इससे पता चलता है फिल्म में हाई-ऑक्टेन ड्रामा और बड़े-से-बड़े एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म जट्ट का पहला पोस्टर शेयर किया है। इससे पहले गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे।

सनी देओल ने शेयर किया पोस्टर

फर्स्ट लुक शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, "बड़े पैमाने पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय परमिट वाले व्यक्ति का परिचय।" उन्होंने आगे लिखा, "मास फीस्ट लोड हो रहा है!" सनी देओल तेलुगु फिल्ममेकर गोपीचंद मालिनेनी के साथ काम कर रहे हैं। फैंस को एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर मिलने की उम्मीद है। सनी देओले के एक्शन अवतार को देखकर फैंस की उम्मीदें फिल्म से काफी बढ़ गई हैं। यह भी देखें-बहन के आरोपों के बीच बेगम संग उमराह करने पहुंचे अदनान शेख, मां-बाप के लिए की दुआ

ये एक्टर्स भी दिखाएंगे कमाल

"जाट" में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा किया गया है। जट के 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है, जो अक्षय कुमार की स्काई फोर्स से क्रैश हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अब तक फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन