सलमान खान की एक्स सोमी ने किया बड़ा खुलासा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

सलमान खान की एक्स सोमी ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं 'उन्हें नहीं पता था बिश्नोई समुदाय काले हिरणों को पूजता है'

कभी सलमान खान के साथ रिश्ते में रहीं एक्ट्रेस सोमी अली इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अब चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि सलमान के साथ वो भी उस रात को शिकार पर जाने वाली थीं, लेकिन एक्टर ने उन्हें मना कर दिया था।

निक्की राय

मुंबई: अभिनेत्री और मॉडल सोमी अली 1990 के दशक में सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस कई बार सलमान को कोसती नजर आ चुकी हैं, लेकिन जब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान को धमकी दी है, तब से एक्ट्रेस उनके हक में बात करने लगी हैं। रविवार को एक्ट्रेस ने एक बड़ा दावा किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान को कथित तौर पर काले हिरण को मारने के लिए बिश्नोई समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए, तो सोमी अली ने कहा कि 'इसका कोई मतलब नहीं है क्योंकि उन्हें कभी नहीं पता था कि बिश्नोई समाज में काले हिरणों की पूजा की जाती है।'

माफी मांगने पर सोमी ने कही ये बात

इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अली ने कहा, "उन्हें किसी ऐसी चीज के लिए माफ़ी क्यों मांगनी चाहिए जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं? यह ऐसा है जैसे अनजाने में कोई काम कर दिया हो और उसके लिए माफ़ी मांगने के लिए मजबूर होना पड़े। इसका कोई मतलब नहीं बनता।" सोमी अली ने कहा, "यह अहंकार की बात नहीं है। लोग कहते हैं कि सलमान बहुत घमंडी हैं और उनकी अपनी प्रतिष्ठा है। आज मेरा उनसे या उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। मैं बस ये नहीं चाहती कि बॉलीवुड या हॉलीवुड में किसी की हत्या हो। हिंसा कभी इसका समाधान नहीं है।"

सोमी ने मांगी बिश्नोई समाज से माफी

सोमी ने इंटरव्यू के दौरान सलमान की ओर से बिश्नोई समुदाय से माफ़ी मांगी। सोमी ने कहा, "मैं सलमान खान की ओर से समुदाय से माफ़ी मांगती हूं। उन्हें नहीं पता था कि आप काले हिरण की पूजा करते हैं। मैं भारत आऊंगी और आपके मंदिर में दर्शन करूंगी...।" वहीं, इससे पहले18 अक्टूबर को फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में सोमी अली ने कहा था, "...मेरा उद्देश्य शांतिपूर्ण बातचीत को प्रोत्साहित करना है, अतीत की किसी भी कार्रवाई के लिए माफी सीधे तौर पर शामिल लोगों की ओर से आनी चाहिए।" यह भी देखें-मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं हिना खान, समंदर किनारे बिताए सुकून के पल, बोलीं ‘अब जीना सीख लिया..’

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू करने की इच्छा

सोमी ने कहा कि वो लॉरेंस बिश्नोई से बात करना चाहती हैं और उनकी मानसिकता को समझना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो नवंबर में भारत आएंगी, तब वो लॉरेंस से बात करेंगी और उनकी इंटरव्यू लेने की कोशिश करेंगी।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी