दिवाली पर होगी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' में जबरदस्त तकरार (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

Rohit Shetty ने पीछे हटने से किया इनकार, दिवाली पर होगी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' में जबरदस्त तकरार

Singham Again Clash With Bhool Bhulaiyaa 3: हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सिंघम अगेन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लिए रोहित शेट्टी से रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रोहित शेट्टी ने इस पर विचार करते हुए फिल्म के निर्माताओं से इसे आगे बढ़ाने के लिए मीटिंग भी की थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है।

निक्की राय

Singham Again Clash With Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड गलियारों से इस साल की 2 मच अवेटेड फिल्मों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोटर्स की मानें, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सिंघम अगेन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लिए रोहित शेट्टी से रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रोहित शेट्टी ने इस पर विचार करते हुए फिल्म के निर्माताओं से इसे आगे बढ़ाने के लिए मीटिंग भी की थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है।

रिलीज डेट आगे बढ़ाने से किया इनकार

रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। फिल्म दिवाली के मौके पर ही रिलीज होने वाली है। साथ ही उन्होंने लिखा जल्दी ही इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी होने वाली है।

दोनों फिल्मों में होगी कांटे की टक्कर

ऐसे में ये तय है कि दिवाली के मौके पर ये दोनों ही जबरदस्त फिल्में आपस से भिड़ने वाली हैं। कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन साथ में ही दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। 'सिंघम अगेन' को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती हैं। इसमें रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। यह भी देखें-Jaya Bachchan को लेकर Kangana Ranaut ने दिया ऐसा बयान, कानों पर नहीं होगा यकीन, लोग बोले ‘ये तो पलटू राम….’

कब होंगी रिलीज

रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन अपने तय समय यानी 1 नवंबर के दिन वर्ल्डवाइड लेवल रिलीज होने वाली है। वहीं, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' भी इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक हो सकती है। इसके पिछले दो पार्ट्स को फैंस का खूब प्यार मिला था। ऐसे में पार्ट-3 को लेकर भी मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन