तिरुपति लड्डू मामले में अब कार्ति पर गुस्साए पवन कल्याण (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

तिरुपति लड्डू मामले में अब कार्ति पर गुस्साए पवन कल्याण, साउथ फिल्म इंडस्ट्री को दे दी चेतावनी

Tirupati Laddu Case: तिरुपति लड्डू मामले पर एक्टर कार्थी के दिए बयान से पवन कल्याण भड़क गए। पवन कल्याण ने कार्थी का नाम लिए बिना उन्हें खूब तगड़ी फटकार लगा दी। उन्होंने सनातन धर्म को लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी चेतावनी दी।

निक्की राय

Tirupati Laddu Case: तिरुपति लड्डू मामला लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में पवन कल्याण खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रकाश राज को इस मामले में फटकार लगाई थी। अब उन्होंने एक्टर कार्ति को भी घेरे में लिया है। पवन कल्याण से फटकार खाने कार्थी ने इस मामले में माफी मांग ली है। जानिए क्या है पूरा मामला...

लड्डू पर बनें मीम्स

बता दें कि एक्टर कार्ति 23 सितंबर को हैदराबाद में एक इवेंट के लिए पहुंचे थे। उस इवेंट में उन्हें कुछ लड्डू दिखाए गए थे, जिसमें से एक तिरुपति मंदिर के लड्डू कांड से जुड़ा था। इस पर कार्थी से सवाल किया गया कि क्या आपको भी लड्डू चाहिए? इस पर कार्ति ने कुछ ऐसा बोल दिया कि विवाद छिड़ गया। बखेड़ा इतना बढ़ गया कि पवन कल्याण भी उन पर भड़क उठे।

कार्ति के इस बयान पर भड़के पवन कल्याण

कार्ति ने लड्डू मीम पर बात करते हुए कहा, 'हमें लड्डूओं पर बात नहीं करनी चाहिए। ये बहुत ही सेंसेटिव मामला है। मैं इस पर कुछ भी नहीं बोलना चाहता।' उनकी इस बात को सुनकर इवेंट में मौजूद लोगों ने सिटी और तालियां बजानी शुरु कर दी। इस बाद का आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को काफी बुरा लगा। इस पर उन्होंने कार्ति को करारा जबाव भी दिया।

पवन कल्याण ने कार्ति को लगाई फटकार

इस मुद्दे पर पवन कल्याण ने कार्ति के साथ-साथ पूरी साउथ इंडस्ट्री को ही घेरे में ले लिया। पवन कल्याण ने पूरी साउथ इंडस्ट्री को ही इस मुद्दे पर बात ना करने की चेतावनी दे डाली। 24 सितंबर मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री को ये बताना चाहता हूं, अगर आप इस मुद्दे पर बात करते हैं, तो बहुत ही सम्मानपूर्वक करें। वरना इस बारे में बिल्कुल बात ना करें। वहीं, अगर आप इस मुद्दे पर मजाक बनाएंगे या मीम्स बनाएंगे, तो ये अच्छा नहीं होगा। ये बहुत से लोगों के लिए दर्दनाक है। आप लड्डू के बारे में कैसे मजाक कर रहे हैं।"

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा