नताशा-हार्दिक के तलाक के डेढ़ महीने बाद पिता के घर पहुंचा बेटा अगस्त्य (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

Natasa Stankovic-Hardik Pandya के तलाक के डेढ़ महीने बाद पिता के घर पहुंचा बेटा अगस्त्य, क्रिकेटर की भाभी ने शेयर की तस्वीर

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Divorce: तलाक के बाद से नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ पिछले डेढ़ महीने से होमटाउन सर्बिया में रह रही थीं। अब नताशा फिर से मुंबई लौटी हैं। पेरेंट्स के अलग होने के बाद बेटा अगस्त्य पहली बार अपने पिता के घर से फिर से लौटा है।

निक्की राय

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Divorce: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपने तलाक की अनाउंसमेंट की है। तलाक के बाद से नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ पिछले डेढ़ महीने से होमटाउन सर्बिया में रह रही थीं। अब नताशा फिर से मुंबई लौटी हैं। पेरेंट्स के अलग होने के बाद बेटा अगस्त्य पहली बार अपने पिता के घर से फिर से लौटा है।

तलाक के बाद फिर से हार्दिक के घर आई नताशा

नताशा सोमवार को वापिस से मुंबई लौटी हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस अपने बेटे अगस्त्य के साथ फिर से एक्स हसबैंड और क्रिकेटर के घर बेटे को छोड़कर गईं। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने अपनी स्टोरी के जरिए इंस्टाग्राम पर ये जानकारी साझा की है। उनकी स्टोरी में अगस्त्य से रीयूनियन की झलक दिखाई दी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे अगस्त्य अपनी आंटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है।

पंखुड़ी ने सुनाई बच्चों को कहानी

वीडियो के कैप्शन में लिखा है स्टोरी टाइम। इससे साफ पता चल रहा है कि अगस्त्य अपने कजिन ब्रदर और आंटी पंखुड़ी के साथ स्टोरी सुन रहा है। दोनों भाई पंखुड़ी की गोद में चैन से लेटे हुए हैं।

जुलाई में की तलाक की अनाउंसमेंट

हार्दिक से तलाक के बाद से ही नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया में रह रही थीं। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में इंटीमेट वेडिंग की थी। वहीं, फरवरी 2023 में इन दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ फिर से शादी की थी। हालातों के खराब होने पर जुलाई 2024 में एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

हार्दिक की भाभी ने शेयर किया पोस्ट (सोर्स इंस्टाग्राम)

 नताशा-हार्दिक का तलाक क्यों हुआ?

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में नताशा और हार्दिक के अलग होने की वजह भी सामने आई है। इनके एक करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी कि हार्दिक दिखावटी थे, जो नताशा को बिल्कुल पसंद नहीं था। इस वजह से दोनों के बीच दूरियां आने लगी और लास्ट में इन्होंने तलाक का फैसला किया।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति