बिल्डिंग में गुस्से से घुसी काजोल, स्टाफ पर उतारा गुस्सा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

बिल्डिंग में गुस्से से घुसी काजोल, स्टाफ पर उतारा गुस्सा, लोग बोले 'फालतू का एटिट्यूड'

काजोल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने स्टाफ पर भड़कती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल होने के बाद से ही फैंस उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं।

निक्की राय

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपना बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में रहने लगी हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से से बिल्डिंग में घुसती नजर आ रही हैं और पूरे स्टाफ पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं। साथ ही वो बाहर की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहती हैं और अपने स्टाफ मेंबर्स को काफी बुरी तरह से सुनाती हैं।

चुपचाप सुनता रहा स्टाफ

काजोल के गुस्से का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टाफ पर बुरी तरह से भड़की हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस बर्ताव से बाहर खड़े पैप्स भी हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है, काजोल अपने स्टाफ को सुनाते हुए बाहर खड़े पैप्स की तरफ इशारा कर रही होती हैं। वहीं, स्टाफ मेंबर बेचारा चुपचाप सुनता रहता है।

फैंस हुआ नाराज

एक्ट्रेस के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही फैंस काफी नाराज हैं। इंटरनेट पर लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। काजोल की इस हरकत पर लोग हैरान भी हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये नई जया बच्चन है। बिन मतलब का एटिट्यूड।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब देखो तब गुस्से में ही रहती है।' एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखा है, 'किस बात का इतना घमंड है। तुम्हें जानता भी कौन है?' वहीं कुछ यूजर्स तो काजोल की इस हरकत पर उन्हें छोटी जया बच्चन भी बोलने से नहीं चूके। यह भी देखें-आलिया भट्ट ने सामंथा प्रभु के लिए कह दी ऐसी बात, सुनते ही रोने लगी एक्ट्रेस, बोली ‘मर्दों की दुनिया में…’

पहले भी कई बार दिखा काजोल का गुस्सा

ये पहली बार नहीं था, जब काजोल इस तरह से गुस्सा करती नजर आई हों। इससे पहले भी कई मौकों पर उन्हें लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते देखा गया है। इससे पहले एक्ट्रेस को एक हॉस्पिटल के बाहर अपने ही बॉडीगार्ड को धक्का देकर आगे बढ़ते हुए देखा गया था। उस वक्त भी काजोल को उनकी हरकत के लिए काफी ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस के इस गुस्से के कारण उन्हें आए दिन हेट मिलता है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन