जैकी भगनानी के पिता प्रोड्यूसर वासु भगनानी हुए लंदन फरार (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

जैकी भगनानी के पिता प्रोड्यूसर वासु भगनानी हुए लंदन फरार, नेटफ्लिक्स से पैसों का था ‍लेन-देन, जानें पूरा मामला

पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी विवादों के बीच लंदन भाग गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी ने बताया कि वासु भगनानी का नेटफ्लिक्स के साथ कुछ लेन-देन था।

निक्की राय

पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी विवादों के बीच लंदन भाग गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी ने बताया कि वासु भगनानी का नेटफ्लिक्स के साथ कुछ लेन-देन था। इस मामले के कारण वासु भगनानी लंदन फरार हो गए हैं। प्रेसिडेंट बी एन तिवारी ने बताया कि इस मामले को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वासु ने नेटफ्लिक्स से फिल्म ‘BMCM’ के लिए नेटफ्लिक्स के साथ कुछ लेन-देन किया था।

डायरेक्टर Ali Abbas Zafar पर लगाया आरोप

इससे पहले जानकारी मिली थी कि वासु भगनानी और जैकी भगनानी ने अली अब्बास जफर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वासु ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग दौरान अबू धाबी अधिकारियों से मिले सब्सिडी फंड का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया था। बीएन तिवारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा, मेकर्स 3 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाने गए, तो पुलिस ने उनकी FIR दर्ज नहीं की। ऐसा इसलिए क्योंकि वासु पर खुद भी फ्राड केस दर्ज हैं।

वासु ने अटकाया अली का 7.3 करोड़ का पेमेंट

जानकारी मिली है कि इससे पहले वासु भगनानी ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर के 7.3 करोड़ रुपए अटाकाए हुए थे। बता दें कि अली अब्बास ने वासु के बैनर पूजा एंटरटेनमेंट्स तले फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का डायरेक्शन किया था, जिसका पेमेंट उन्हें नहीं मिला। जानकारी है कि अली ने इस पूरे मामले में डायरेक्टर एसोसिएशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

एसोसिएशन के पास है मामला

अब मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के पास भेजा जा चुका है। FWICE ने जब वाशु से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा, तो उन्होंने अली के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, अली अब्बास का ये दावा मान्य नहीं है। पूजा एंटरटेनमेंट के इस जवाब के बाद फेडरेशन ने इस मामले में सबूत पेश करने कहा है। हालांकि इस पूरे विवाद में डायरेक्टर या प्रोड्यूसर ने अब तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल