क्या ऐश्वर्या राय बच्चन को इग्नोर करने लगा है बच्चन परिवार? (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

क्या ऐश्वर्या राय बच्चन को इग्नोर करने लगा है बच्चन परिवार? सिमी ग्रेवाल ने कह दी ये बड़ी बात

Aishwarya Rai Bachchan: इन दिनों एश्वर्या पेरिस फैशन वीक में बेटी अराध्या के साथ अकेली नजर आ रही हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या अपने हर इवेंट में अकेली नजर आती हैं या फिर बेटी अराध्या के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया है। इसी बीच सिमी ग्रेवाल ने इन दोनों के तलाक की खबरों पर बड़ी बात कही है, जिससे हर कोई हैरान है। जानिए पूरा मामला...

निक्की राय

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन काफी लंबे समय से अलग-थलग नजर आ रहे हैं। इन दिनों एश्वर्या पेरिस फैशन वीक में बेटी अराध्या के साथ अकेली नजर आ रही हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या अपने हर इवेंट में अकेली नजर आती हैं या फिर बेटी अराध्या के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया है। इसी बीच सिमी ग्रेवाल ने इन दोनों के तलाक की खबरों पर बड़ी बात कही है, जिससे हर कोई हैरान है। जानिए पूरा मामला...

बच्चन परिवान ने ऐश्वर्या से बनाई दूरी

ऐश्वर्या राय को हाल ही में SIIMA 2024 में अवॉर्ड मिला। उनकी इतनी बड़ी खुशी के मौके पर कोई भी उनके साथ नहीं था। बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ इस मौके पर नजर नहीं आया। हर जगह ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ ही नजर आईं। यहां तक की किसी फैमिली मेंबर ने उन्हें विश तक नहीं किया। हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें ये दिखाया गया कि बच्चन फैमिली ऐश्वर्या को इग्नोर कर रही है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने कमेंट भी किया है।

सिमी ग्रेवाल ने किया ऐसा कमेंट

ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली के रिश्तों के लेकर बनाए गए इंस्टाग्राम वीडियो पर सिमी ग्रेवाल ने रिएक्ट किया। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सिमी ग्रेवाल ने लिखा, 'तुम लोगों को इस बारे में कुछ भी नहीं पता है, ये सब बंद करों।' Reddit ने इस वीडियो पर एक्ट्रेस के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके बाद से फिर से इस मुद्दे ने जोर पकड़ा है। यह भी देखें-दिव्या दत्ता संग एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी! वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा, बोलीं ‘ मैं बहुत परेशान हूं….’

नव्या नवेली नंदा को भी किया ट्रोल

हाल ही में ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट पेरिस फैशन वीक में शामिल हुई थीं। ऐसे में दोनों की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस पर नव्या नवेली नंदा ने केवल आलिया की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए उनकी खूब तारीफें की। उन्होंने अपनी मामी ऐश्वर्या राय की तस्वीरों पर किसी तरह की रिएक्शन नहीं दिया। इस बात पर फैंस काफी गुस्साए और उन्होंने कमेंट में ही नव्या नवेली नंदा को ट्रोल करना शुरु कर दिया। इसके बाद नव्या नवेली नंदा ने अपने कमेंट ही डिलीट कर दिए।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी