हॉलीवुड

मशहूर एक्ट्रेस स्काई जैक्सन ने पहले बच्चे का किया स्वागत, पोस्ट शेयर कर दिखाई एक झलक

अमेरिकी अभिनेत्री स्काई जैक्सन अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने बच्चे की पहली झलक दिखाई है।

स्नेहा मौर्या

वाशिंगटन: ‘जेसी और बंक्ड’ में अपने अभिनय से मशहूर हुई अभिनेत्री स्काई जैक्सन अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। हालांकि, एक्ट्रेस की ना सिर्फ विदेश बल्कि देश में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

दरअसल, डिज्नी चैनल के सिटकॉम जेसी और इसकी स्पिन-ऑफ सीरीज़ 'बंक'ड' में ज़ूरी रॉस का किरदार निभाने वाली स्काई जैक्सन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्चे की एक झलक शेयर की है। जिसमें वह बच्चे के हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कासाई।"

आपको बता दें, एक आउटलेट के अनुसार जैक्सन ने कहा कि, "मैं मातृत्व को गले लगाते हुए और नए अभिनय प्रोजेक्ट में गोता लगाते हुए अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए रोमांचित हूं। मेरा दिल बहुत भरा हुआ है!" वहीं हाल के वर्षों में, अभिनेत्री ने अपनी पुस्तक, रीच फॉर द स्काई: हाउ टू इंस्पायर, 2019 में "एम्पावर एंड क्लैपबैक" जारी की और 2020 में "डांसिंग विद द स्टार्स" में दिखाई दीं।

अभिनेत्री ने मातृत्व की तैयारी के दौरान अपनी मां के रोल के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि "मेरी मां ने मुझे हमेशा अपने लिए खड़ा होना, जिस पर मैं विश्वास करती हूं उसके लिए खड़ा होना और जो सही है उसके लिए लड़ना सिखाया," उन्होंने फरवरी 2023 में कहा, "मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करती हूं क्योंकि उनके बिना, शायद मेरे पास इतना आत्मविश्वास नहीं होता जितना अब है।"

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ दिनों पहले खबरे थी कि घरेलू हिंसा के आरोप में अभिनेत्री स्काई जैक्सन को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, जैक्सन को उनके बॉयफ्रेंड के साथ एक सुरक्षा गार्ड ने बहस करते देखा था। हालांकि, सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जैक्सन ने अपने बॉयफ्रेंड से बहस करते वक्त उन्हें कई बार धक्का भी दिया। लेकिन जैसे ही ये खबरें बाहर आईं, तो कपल ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत