प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन बॉयफ्रेंड रॉकी संग गोवा पहुंची हिना खान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन बॉयफ्रेंड रॉकी संग गोवा पहुंची हिना खान, शेयर किए स्पेशल मोमेंट

Hina Khan Pre Birthday: हिना खान इस वक्त एक्ट्रेस अपनी सेहत और ट्रीटमेंट का पूरा ध्यान रख रही हैं। इस मुश्किल वक्त में भी एक्ट्रेस चेहरे पर मुस्कान लेकर अपनी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। इस वक्त हिना बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ गोवा में हैं। दरअसल, 2 अक्टूबर को उनका बर्थडे है। ऐसे में प्री-बर्थडे के सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस गोवा में हैं।

निक्की राय

Hina Khan Pre Birthday: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस हिना खान लंबे वक्त से ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस कैंसर के थर्ड स्टेज में हैं। इस वक्त एक्ट्रेस अपनी सेहत और ट्रीटमेंट का पूरा ध्यान रख रही हैं। इस मुश्किल वक्त में भी एक्ट्रेस चेहरे पर मुस्कान लेकर अपनी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। इस वक्त हिना बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ गोवा में हैं। दरअसल, 2 अक्टूबर को उनका बर्थडे है। ऐसे में प्री-बर्थडे के सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस गोवा में हैं।

बॉयफ्रेंड और मां के साथ पहुंची गोवा

बता दें कि एक्ट्रेस हिना खान अपने बॉयफ्रेंड और मां के साथ गोवा गई हैं। उन्होंने अपनी फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज में हिना अपनी मां और अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का क्यूट टॉप पहना था। साथ ही उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप कैरी किया था। इस दौरान एक्ट्रेस बहुत ही खुश नजर आईं।

9 दिन पहले ही शुरु हुआ सेलिब्रेशन

बता दें कि हिना का बर्थडे 2 अक्टूबर को है और उन्होंने 9 दिन पहले ही सेलिब्रेशन शुरु कर दिया है। उन्होंने एक केक की भी फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस अपनी प्री-बर्थडे का पहला केक काटती नजर आईं। हिना गोवा में अपने प्री-बर्थडे को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस मां के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

काम से नहीं किया समझौता

इस वक्त हिना अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका पूरा फोकस अपने काम पर है। हाल ही में एक्ट्रेस लाल जोड़े में दुल्हन बनकर रैंप वॉक करती नजर आई थीं। फैंस को एक्ट्रेस का ये जज्बा बहुत ही पसंद आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफें कर रहा था। एक्ट्रेस लगातार अपने हेल्थ रिलेटेड अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। साथ ही वो अपने काम पर भी पूरा ध्यान रख रही हैं। फैंस उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल