Deepika Padukone की लाडली से मिलने पहुंचे नाना-नानी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

Deepika Padukone की लाडली से मिलने पहुंचे नाना-नानी, वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले 'खुशी ही अलग है...'

Deepika Padukone and Ranveer Singh's Daughter: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि दीपिका के मम्मी-पापा अपनी नातिन से मिलने के लिए रणवीर सिंह के घर आए हैं। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण और मम्मी उजाला पादुकोण खुद को अपनी नन्ही परी पर प्यार लुटाने से रोक नहीं पा रहे हैं।

निक्की राय

Deepika Padukone and Ranveer Singh's Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर हाल ही में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। हालांकि दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी लाडली का नाम फैंस के साथ शेयर नहीं किया है। फैंस बच्ची के जन्म के बाद से ही उसकी तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, रणवीर और दीपिका ने अपने फैंस से अपील की है कि कोई भी उनके बच्चे की तस्वीर ना ले। साथ ही उन्होंने पैप्स और मीडिया से भी ये विनती की है। रणवीर और दीपिका के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि दीपिका के पेरेंट्स अपनी नातिन से मिलने आए हैं।

नाना-नानी का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि दीपिका के मम्मी-पापा अपनी नातिन से मिलने के लिए रणवीर सिंह के घर आए हैं। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण और मम्मी उजाला पादुकोण खुद को अपनी नन्ही परी पर प्यार लुटाने से रोक नहीं पा रहे हैं इसलिए वो उससे मिलने आए हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर में किए थे दर्शन

बता दें कि दीपिका पादुकोण के बच्चे के जन्म से पहले रणवीर सिंह का पूरा परिवार सिद्धिविनायक मंदिर गया था। इसके अगले दिन ही उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया था। दीपिका और उनकी बेटी दोनों ही पूरी तरह से हेल्दी हैं। बेटी के जन्म के बाद से ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। दोनों ही अपनी पेरेंट ड्यूटी में इन दिनों काफी बिजी हैं।

फैंस को है नन्ही परी की झलक का इंतजार

इसी बीच नाना-नानी भी अपनी नन्ही परी से मिलने से खुद को रोक नहीं पाए और सीधा रणवीर और दीपिका का घर पहुंच गए। अब फैंस को दीपिका-रणवीर की बेटी की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कपल ने लंबे वक्त तक अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है।

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...