मुंबई: चंकी पांडे इस समय अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद से ही जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था और यह बताया था कि उन्होंने सलमान खान को फ्री में जींस और जूते दिलाने का वादा किया। लेकिन उस दौरान उन्होंने दुकानदार से 50 हजार डॉलर (करीब 41 लाख रुपए) वसूल कर लिए थे।
चंकी पांडे ने इंटरव्यू के दौरान यह मजेदार किस्सा शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान को एक दुकान पर ले जाने के लिए उन्होंने दुकानदार से पहले डील की थी सलमान खान को उस दुकान पर ले जाना ही उनकी स्पॉन्सरशिप थी। जिसके लिए उन्होंने दुकानदार से 50 हजार डॉलर वसूले थे।
चंकी पांडे ने लहरों को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में यह बताया था कि सलमान खान के साथ वह साउथ अफ्रीका में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान चंकी पांडे ने सलमान खान से कहा चलो शॉपिंग करने चलते हैं। मैं तुम्हें फ्री में जींस दूंगा, हम दोनों शॉपिंग करने गए, मैंने उन्हें फ्री में जींस और जूते दिलाए। बाद में सलमान खान को पता चला कि मैंने उन्हें उस दुकान में ले जाने के लिए दुकानदार से 50 हजार डॉलर की डील की थी। मुझे डील के तहत बस सलमान खान को उस दुकान तक ले जाना था।
चंकी पांडे के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन बॉलीवुड में उनका फिल्मी सफर बेहद सफल साबित नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने बांग्लादेश का रुख किया और वह बांग्लादेश में बेहद ज्यादा लोकप्रिय हो गए। हाल फिलहाल में वह बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आए हैं, फिलहाल वह 'हाउसफुल 5' नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं।