Spirit Movie Update: सैफ अली खान और करीना कपूर विलेन बनकर प्रभास की नाक में करेंगे दम

सैफ अली खान इन दिनों विलेन की भूमिका में दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं, लेकिन अब इस भूमिका में उन्हें पत्नी करीना कपूर का भी साथ मिलने वाला है। प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' में सैफ अली खान और करीना कपूर विलेन बनकर प्रभास की नाक में दम करने वाले हैं। फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है।
Saif Ali Khan Kareena Kapoor in Prabhas Spirit movie
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' में सैफ अली खान और करीना कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बाहुबली फिल्म के बाद प्रभास का करियर नई बुलंदियों को छू रहा है। हाल ही में कल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ जबरदस्त प्रदर्शन किया बल्कि नया रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाब हुई। अब खबर यह है कि वह जल्दी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एनिमल और कबीर जैसी फिल्म बना चुके संदीप रेड्डी वांगा करने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास का नया अवतार दिखाई देगा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस फिल्म में विलेन की भूमिका में सैफ अली खान और करीना कपूर नजर आएंगे।

सैफ अली खान इससे पहले भी पर्दे पर विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में वह 'देवरा पार्ट 1' फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लेकिन विलेन की भूमिका में सैफ अली खान को अपकमिंग प्रोजेक्ट में पत्नी करीना कपूर का भी साथ मिलेगा। ऐसे में प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि पति-पत्नी दोनों पहली बार एक साथ विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

करीना कपूर के फिल्म की अगर बात करें तो हाल ही में वह 'द बकिंघम मर्डर्स' नाम की फिल्म में नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन करीना कपूर की एक्टिंग की सराहना की गई। करीना कपूर काफी समय से सैफ अली खान के साथ फिल्म में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में कपल के प्रशंसक दोनों को पर्दे पर एक साथ फिर देखने के लिए एक्साइटेड हैं, यह कहा जा सकता है। सैफ अली खान की सोलो विलेन के तौर पर खूब तारीफ हुई है, अब करीना के साथ मिलकर वह फिल्म में कितना खौफ पैदा कर पाते हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा।