फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम  
मूवीज़

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, जानें खेल खेल में और वेदा का कलेक्शन

स्त्री 2 ने शनिवार को आठ करोड़ 16 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 457.55 करोड़ रूपये हो गया है। खेल खेल में ने शनिवार 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 27.90 करोड़ रूपया हो चूका है।

सोनाली झा

मुंबई: स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। वहीं खेल खेल में, वेदा और तंगलान की बॉक्स ऑफिस पर उलटी गिनती शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन भी स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान के साथ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। हालांकि ये दोनों फिल्मों का अब बॉक्स ऑफिस से पत्ता कट चूका है। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।

स्त्री 2 की कमाई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री 2 ने शनिवार को आठ करोड़ 16 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 457.55 करोड़ रूपये हो गया है।

खेल खेल में का कलेक्शन

खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। खेल खेल में ने शनिवार 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 27.90 करोड़ रूपया हो चूका है।

वेदा का कलेक्शन

वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा का टोटल कलेक्शन 20.48 करोड़ रूपया हो चूका है।

तंगलान का बिजनेस

साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने का टटोल कलेक्शन 44.96 करोड़ रुपया हो चूका है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें