फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
बॉलीवुड

सलमान खान के साथ कैसा है बॉडीगार्ड शेरा का रिश्ता, बोले- मरते दम तक करुंगा मालिक की रक्षा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने कहा है कि मरते दम तक वह अपने मालिक की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शेरा ने यह बात एक इंटरव्यू में कही है। शेरा का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि सलमान खान की जान पर इस समय खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में उनके घर पर फायरिंग की घटना हुई थी और उन्हें जान से मरने की धमकी भी मिल चुकी है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉडीगार्ड के रूप में शेरा सलमान खान के बेहद करीब माने जाते हैं और वह लंबे समय से सलमान खान को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। शेरा का एक इंटरव्यू इस समय सुर्खियों में आ गया है। दरअसल इंटरव्यू में शेरा ने कहा है कि वह मरते दम तक सलमान खान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह दावा भी किया है कि उनके अलावा कोई और सलमान खान की सुरक्षा उस तरह से नहीं कर पाएगा जिस तरह से उनकी टीम करती है। इस लेख में हम यह जानेंगे कि शेरा की मुलाकात सलमान खान से कैसे हुई और कैसे वह हमेशा के लिए सलमान खान के बॉडीगार्ड बन गए।

तीन दशक से वह सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं शेरा 

शेरा सलमान खान के साथ साए की तरह मौजूद रहते हैं। करीब 29 साल से वह सलमान खान को सिक्योरिटी प्रदान कर रहे हैं। जूम से बातचीत के दौरान अपने इंटरव्यू में खुद शेरा ने यह बात बताई की सोहेल खान ने एक इवेंट पर उन्हें आमंत्रित किया था और सलमान खान की सुरक्षा का जिम्मा दिया था। उसके बाद से शेरा लगभग सभी आयोजन में सलमान खान के साथ नजर आए। धीरे-धीरे सलमान खान और शेरा के बीच रिश्ता और मजबूत होता चला गया। शेरा सलमान खान का भरोसा जीतने में कामयाब हुए और उन्होंने अपने काम के प्रति ईमानदारी को हमेशा बरकरार रखा। यही कारण है कि करीब तीन दशक से वह सलमान खान के बॉडीगार्ड बने हुए हैं।

शेरा ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि जब तक वह हैं सलमान खान की सुरक्षा करते रहेंगे। उन्होंने एक दिलचस्प बात यह भी बताई कहा कि मैं सरदार हूं और वह पठान, तो बोलते हैं ना जोड़ी जमती है। तो मैंने भाई को बोला जब तक मैं हूं आपके साथ रहूंगा आपकी सेवा करूंगा। आपको बता दें की शेरा सिक्योरिटी कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' के ओनर हैं। वह हॉलीवुड के भी कई सितारों को भी सुरक्षा प्रदान कर चुके हैं।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच