(सोर्स-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

रणबीर कपूर के साथ आई बेटी राहा, कैमरे को देख आलिया भट्ट की एंजल ने दी पोज

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और बेटी राहा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहा अपने पापा के साथ नजर आ रही है। आलिया भट्ट की एंजल के एक्सप्रेशन देख कर हर कोई राहा की तारीफ कर रहा है। वीडियो में राहा पैपराजी को देखकर मुस्कुराती है, इसके बाद खड़े होकर पोज देने लगती है। राहा अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी को दीवाना बना रही है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर आने दिन पापा-बेटी का वीडियो वायरल होता है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और बेटी राहा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहा अपने पापा के साथ नजर आ रही है। आलिया भट्ट की एंजल के एक्सप्रेशन देख कर हर कोई राहा की तारीफ कर रहा है।

वायरल वीडियो में राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही है। वीडियो में राहा पैपराजी को देखकर मुस्कुराती है, इसके बाद खड़े होकर पोज देने लगती है। राहा अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी को दीवाना बना रही है। फिर वीडियो में रणबीर आते हैं और बेटी को पोज देते हुए देख कर खुश हो जाते हैं। फिर रणबीर भी बेटी राहा के साथ पोज देते हैं। इसके बाद पैपराजी को बाय बोल कर निकल जाते हैं।

राहा कपूर की वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपनी मां की कार्बन कॉपी, कितनी प्यारी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वह बिल्कुल आलिया जैसी दिख रही है। चलने का स्टाइल और चेहरे का भाव भी आलिया जैसी है। एक अन्य यूजर ने बताया कि वह अपने पिता की हूबहू प्रतिरूप है।

रणबीर कपूर हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिखाई दिए थे। इस दौरान एक्टर ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की।  रणबीर ने बताया था कि शादी के बाद जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं। आपको अपनी पर्सनैलिटी को पूरी तरह चेंज करना पड़ता है। मैं और आलिया एक-दूसरे के साथ एडजस्ट कर रहे हैं। इससे हम दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए काबिल बन सकें। शादी में रहने के लिए आपको खुद को एडजस्ट करना ही पड़ता है। आलिया भी खुद को बड़े अच्छे से एडजस्ट करती है। किसी भी शादी में आपसी खुशी के लिए समझौता बेहद जरुरी है। ये बिलकुल जरुरी नहीं है कि दो लोग एक-दूसरे को वैसे पसंद करे, जैसे वो हैं।

रणबीर कपूर नितेश के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में नजर आएंगे। बहुचर्चित फिल्म रामायण 2025 दिवाली के समय रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में डबल रोल में दिखाई देंगे। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर और आलिया लीड रोल में मौजूद हैं। आलिया भट्ट जल्द फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह बैजू बावरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें