बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी हुई हिट, भूल भुलैया 3 के बाद इस फिल्म में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी हिट हो चुकी है। भूल भुलैया फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया है। फिल्म एक नवंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही दोनों की जोड़ी को लेकर एक और फिल्म साइन कर ली गई है। अनुराग बसु की अगली फिल्म में यह दोनों फिर एक साथ नजर आएंगे।

अनिल सिंह

मुंबई: भूल भुलैया 3 फिल्म रिलीज होने के पहले ही तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बॉलीवुड में हिट जोड़ी बन गई है। दोनों फिर एक साथ अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली है। 2025 की अंत तक यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

कार्तिक आर्यन की अगर बात करें तो उन्होंने रोमांटिक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने बायोपिक में भी काम किया। वहीं अब वह हॉरर कॉमेडी जैसी फिल्म में भी नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि 'चंदू चैंपियन' हो या फिर 'भूल भुलैया 3' या फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' हर फिल्म में कार्तिक आर्यन ने दर्शकों का दिल जीता है

कार्तिक हर तरह के अभिनय को करने में सक्षम नजर आए हैं, इसीलिए बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक भी अब उनके साथ काम करना चाह रहे हैं और यही कारण है कि अनुराग बसु जैसा बड़ा नाम उन्हें अपनी फिल्म में मौका दे रहा है। रही बात तृप्ति डिग्री की तो उन्होंने भी बीते दिनों में जबरदस्त शोहरत हासिल की है। एक के बाद एक बड़ी हिट फिल्म देने वाली तृप्ति ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है और उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आ रही है। भूल भुलैया 3 रिलीज होने से पहले ही कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। अब यह दोनों एक साथ अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आएंगे।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत