फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया 
बॉलीवुड

जॉनी लीवर की राहे नहीं थी आसान, चॉल में बीता बचपन, फिर यू चमकी किस्मत

जॉनी लीवर का 14 अगस्त यानी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहा है। जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु ईसाई परिवार में हुआ था। एक्टर का पूरा नाम जॉन प्रकाशराव जानुमाला था। एक्टर मुंबई के धारावी के किंग्स सर्कल इलाके के एक चॉल में रहते थे।

सोनाली झा

मुंबई: दिवंगत एक्टर जॉनी लीवर बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन्स में से एक है। जॉनी लीवर के कॉमेडी अंदाज के लिए फैंस उन्हें जानते थे। जॉनी लीवर का 14 अगस्त यानी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहा है। जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु ईसाई परिवार में हुआ था। एक्टर का पूरा नाम जॉन प्रकाशराव जानुमाला है। जिन्हें अभिनय की दुनिया में जॉनी लीवर के नाम से जाना जाता हैं।

जॉनी लीवर का बचपन चॉल में बीता। एक्टर मुंबई के धारावी के किंग्स सर्कल इलाके के एक चॉल में रहते थे। एक्टर वैसे तो तेलुगु परिवार में जन्मे थे, लेकिन उन्हें  हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और तुलु भाषा का भी ज्ञान था। एक्टर ने 7वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। दरअसल एक्टर के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, इसलिए उन्हें 7वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी।

जॉनी लीवर ने पढ़ाई छोड़ने के बाद पैसे कमाना शुरू कर दिया। इसके लिए कॉमेडियन ने मुंबई की सड़कों पर पेन बेचना शुरू कर दिया। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने उस समय के कुछ मशहूर बॉलीवुड सितारों की नकल उतारी। इतना ही नहीं एक्टर में बॉलीवुड सितारों के गानों पर डांस तक किया। वो हर दिन का पांच रुपये तक कमा लेते थे, जो उस वक्त बड़ी बात होती थी। बाद में उनके पिता ने उन्हें हिंदुस्तान लीवर में ही काम दिलवा दिया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के एक समारोह में एक्टर ने कुछ सीनियर ऑफिसर की नकल की। उस दिन से कॉमेडियन को एक नया नाम मिला। ये नाम जॉनी लीवर था, जिसको आज पूरी दुनिया जानती है। हिंदुस्तान लीवर की फैक्ट्री में काम करते हुए जॉनी अपनी मिमिक्री और कॉमेडी से लोगों को हंसाया करते थे। बेबी तबस्सुम ने जॉनी को फिल्म तुम पर हम कुर्बान में पहला ब्रेक दिया, वहीं सुनील दत्त ने अपनी फिल्म दर्द का रिश्ता में जॉनी को काम दिया था। यहां से उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हो गई थी।

जॉनी लीवर ने साल 1984 में सुजाता लीवर से शादी की। जिससे उन्हें दो बच्चे जेमी और जेसी हैं। जॉनी लीवर कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। एक्टर तेजाब, मुजरिम, चालबाज, खिलाड़ी, इंसानियत के देवता, काला बाजार, आंसू बने अंगारे, औलाद के दुश्मन, कानून, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, हकीकत, बाजीगर, राजा हिंदुस्तानी, कुछ कुछ होता है, हेल्लो ब्रदर और कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में अपनी शानदार भूमिका निभाई।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की