फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम  
बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण के घर में इस दिन गूंजेगी बच्चे की किलकारी, डिलीवरी डेट का हुआ खुलासा

दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर 2024 को साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में अपने अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। दीपिका पादुकोण इस समय मैटरनिटी लीव इंजॉय कर रही है।

सोनाली झा

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस समय अपने नए घर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर 2024 को साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में अपने अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। दीपिका पादुकोण इस समय मैटरनिटी लीव इंजॉय कर रही है।

करीबी सूत्र ने आगे बताया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी लाइफ के अपकमिंग चैप्टर के स्टार होने का इंतजार कर रहे हैं और अपने होने वाले बच्चे के लिए स्पेस सेट करने में बिजी है अगर चीज प्लानिंग के अनुसार होती है तो वह 28 सितंबर को मुंबई के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल सुन तू बी मॉम दीपिका पादुकोण काम से मिले हर ब्रेक को एंजॉय कर रही है।

दीपिका पादुकोण की मैटरनिटी लीव

करीबी सूत्र ने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण कुछ महीना तक अपने बच्चे की देखभाल करेगी और फिर मार्च 2025 में काम पर लौटेगी। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा एक्ट्रेस की मैटरनिटी लीव अगले साल यानी 2025 मार्च तक चलेगी। इसके बाद वह अपने सुपरहिट फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। इस फिल्म में एक्टेस के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हसन और प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

रणवीर और दीपिका ने खरीदा 110 करोड़ का घर

रणवीर और दीपिका ने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए 110 करोड़ का नया घर लिया है। कपल बच्चे के जन्म के बाद नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। कपल का नया घर सलमान खान की गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बीचों बीच है। इस इमारत की यह खासियत है कि यह सी फेसिंग इमारत है, यानी रणवीर और दीपिका के नए घर से समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

रणवीर और दीपिका के नाम हैं चार फ्लोर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर सिंह ने बैंडस्टैंड स्थित जिस बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदा है वह सैकड़ो करोड़ की प्रॉपर्टी बताई जा रही है, क्योंकि इमारत की 16वीं से 19वीं मंजिल तक रणवीर सिंह के ही फ्लैट है। जिसका कुल कारपेट एरिया 11,266 वर्ग फुट बताया गया है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को इस इमारत में 19 पार्किंग एरिया अलॉट किए गए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें