विनोद खन्ना (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

Birth Anniversary: विनोद खन्ना के पिता ने आखिर क्यों तान दी थी बेटे पर बंदूक, जानें मजेदार किस्सा

विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना का आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। आज विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना आज भले इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फ़िल्मे आज भी लोगों उनकी याद दिलाती हैं। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना का आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। आज विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विनोद खन्ना के पिता का कपड़ों और केमिकल बनाने का कारोबार था। बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आया गया। विनोद खन्ना ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की। विनोद ने कॉलेज के दिनों से ही थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। विनोद खन्ना एक्टिंग के दुनिया में कदम रखना चाहते थे। लेकिन, उनके पिता उनके इस फैसले के ख़िलाफ़ थे। विनोद के पिता चाहते थे कि वो बिजनेस संभालें।

एक्टिंग के लिए पिता ने तान दी थी बंदूक

विनोद खन्ना ने अपने पिता को एक्टिंग में जाने की इच्छा ज़ाहिर की। हालांकि यह बात उनके पिता को पसंद नहीं आई। इतना ही नहीं विनोद खन्ना के पिता ने गुस्से में उनपर बंदूक तान दी थी। उनके पिता ने कहा कि अगर बॉलीवुड में जाने की जिद करोगे तो शूट कर दूंगा, फिर मां ने मामला सुलझाया। इसके बाद विनोद की ज़िद पर उन्हें दो साल का वक्त बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए दिया गया।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

विनोद खन्ना ने फिल्म 'मन का मीत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में हीरो सुनील दत्त और विलेन की भूमिका में विनोद खन्ना नज़र आए थे। विनोद खन्ना की फ़िल्मे एक के बाद एक सुपरहिट साबित हो रही थी। उसी दौरान उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए। विनोद जब कॉलेज के दिनों में थियेटर में काम करते थे, तब उसी जगह उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई।

150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम

विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया। दशक 70-80 के दौर में अमिताभ बच्चन एक सफल एक्टर माने जाते थे। उस दौरान ऐसा माना जाता था कि अमिताभ बच्चन को केवल विनोद खन्ना ही टक्कर दे सकते है। इंडस्ट्री में शशि कपूर के बाद विनोद खन्ना दूसरे एक्टर थे जो रविवार को काम नहीं करते थे। गुलजार द्वारा निर्देशित 'मेरे अपने' (1971) में विनोद खन्ना बतौर नायक वे नजर आये थे।

विनोद खन्ना ने लिया था संन्यास

विनोद खन्ना ने काफी नाम और शोहरत कमा ली थी। लेकिन, फिर भी उन्हें अपनी ज़िंदगी ख़ालीपन लगता था। इसी बीच उन्होंने अपना आलीशान घर छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया। इसके बाद वह अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए। यहां वो पांच साल तक रहे। हालांकि जब वह भारत लौटे तब उनके और उनकी पत्नी के बीच कुछ अनबन हुई और उनका तलाक हो गया।

विनोद खन्ना की दूसरी शादी

विनोद खन्ना साल 1990 में कविता से दूसरी शादी शादी की। दोनों से एक बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा खन्ना हैं। साल 1987 में उन्होंने फिल्म 'इंसाफ' से बॉलीवुड में वापसी की। विनोद खन्ना सलमान खान के साथ बहुत सी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सलमान उन्हें अपने लिए लकी मानते हैं। साल 1999 में विनोद खन्ना को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM