बॉलीवुड

टीवी एक्टर अतुल परचुरे के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, कैंसर ने ली एक्टर की जान

टीवी एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में मुंबई में निधन हुआ। सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। अतुल परचुरे अपने बेहतरीन कॉमेडी के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में भी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता था।

अनिल सिंह

मुंबई: टीवी एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। एक्टर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अतुल परचुरे कि अगर बात की जाए तो उन्हें टीवी के बेहतरीन कलाकारों में से एक मन जाता है। उन्होंने कपिल शर्मा शो में भी हिस्सा लिया था और वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे।

अतुल परचुरे लंबी समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने 'आरके लक्ष्मण की दुनिया', 'जागो मोहन प्यारे', 'यम हैं हम, और 'बड़ी दूर से आए हैं' जैसे बेहतरीन टीवी सीरियल में काम किया। हिंदी के अलावा वह मराठी टीवी सीरियल में भी नजर आए। जहां उनकी कॉमेडी के अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और देखते ही देखते अतुल परचुरे कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले बड़े एक्टर बन गए थे।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में अतुल परचुरे ने अपनी बीमारी के बारे में बताया था कि कुछ समय पहले ही उनका कैंसर डायग्नोस हुआ है और उन्होंने यह भी बताया था कि वह उसके लिए तैयार हो गए थे, क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि उनके साथ कुछ बुरा हो रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए टीवी एक्टर अतुल परचुरे का निधन हुआ है। इसकी वजह से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई