आलिया भट्ट और एलन वॉकर (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने बेंगलुरु में ग्रैमी विजेता डीजे एलन वॉकर के साथ स्टेज पर की शिरकत, फोटोज हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस दिनों अपनी आने वाली फिल्म जिगरा के प्रचार में जुटी है। आलिया भट्ट ने शुक्रवार की रात को ग्रैमी विजेता डीजे एलन वॉकर के सनबर्न शो में विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर बेंगलुरु में दर्शकों को चौंका दिया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस दिनों अपनी आने वाली फिल्म जिगरा के प्रचार में जुटी है। आलिया भट्ट ने शुक्रवार की रात को ग्रैमी विजेता डीजे एलन वॉकर के सनबर्न शो में विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर बेंगलुरु में दर्शकों को चौंका दिया। इस शो की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें आलिया कन्नड़ भाषा में फैंस का अभिवादन करती नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट ऑफ-शोल्डर ब्लू टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट ने ब्लू टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट के साथ पेयर किया था। आलिया ने बैकस्टेज अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। आलिया भट्ट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 'जिगरा' की बात करें तो, इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है और इसमें वेदांग रैना भी हैं।

जिगरा के ट्रेलर में आलिया भट्ट सत्या की भूमिका में हैं, जो एक समर्पित बहन है और अपने भाई अंकुर को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अंकुर का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है। ट्रेलर में आलिया का किरदार लचीलापन और ताकत का प्रतीक है। एक खास पल तब आता है जब उनका किरदार कहता है, "मैंने कभी नहीं कहा, मैं सही इंसान हूं। मैं सिर्फ अंकुर की बहन हूं।

पिछले साल 'द आर्चीज' में डेब्यू करने के बाद वेदांग रैना इस फिल्म में दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आएंगे। जिगरा में एक शानदार साउंडट्रैक भी है, जिसमें लोकप्रिय ट्रैक 'चल कुड़ियां' शामिल है, जिसमें आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ फिर से साथ नजर आ रहे हैं। क्लासिक गाने 'फूलों का तारों का' का रीक्रिएटेड वर्जन भी टीजर में शामिल किया गया है, जिसमें वेदांग रैना की गायन प्रतिभा को दिखाया गया है।

निर्देशक वासन बाला ने इससे पहले 'मोनिका ओ माय डार्लिंग', क्राइम थ्रिलर फिल्म 'पेडलर्स' और 'मर्द को दर्द नहीं होता' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित और वायकॉम 18 स्टूडियोज और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत 'जिगरा' देबाशीष इरेंगबाम और वासन बाला द्वारा सह-लिखित है। जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?