अली फजल (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

अली फजल अभिनय के अलावा इस चीज के है शौकीन, शूटिंग के बाद करते हैं ये काम

बॉलीवुड एक्टर अली फजल का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को लखनऊ में हुआ था। एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई  देहरादून से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से की है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अली फजल का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को लखनऊ में हुआ था। एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई  देहरादून से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से की है। वह इकोनोमिक्स में ग्रैजुएट हैं। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म द अदर एंड ऑफ द लाइन से की थी। इस फिल्म में वह अहम किरदार में दिखाई दिए थे। यह एक हॉलीवुड मूवी थी।

अली फजल ने हॉलीवुड फिल्मों के बाद बॉलीवुड के तरफ रुख किया। उन्होंने कई कमर्शियल ऐड में काम किया। इसके अलावा वह स्टेज शो भी करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो के दौरान निर्देशक राजू हिरानी की नजर अली फजल पर पड़ी। उन्होंने अली को अपनी फिल्म '3 इडियट्स' में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में अली फज़ल ने एक इंजिनीरिंग स्टूडेंट जॉय की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म से अली ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

अली फजल के शौक

अली फजल को स्कूल के दिनों में बास्केटबॉल और फुटबॉल खेल खेलना पसंद था। एथलीट होने के साथ-साथ एक्टर को गिटार बजाना भी पसंद है। वह एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। अली फजल अच्छी कविताएं लिखने के भी शौक रखते हैं। एक्टर की लिखी हुई कविता काफी इमोशनल होती है। जभी अली को समय मिलता है वह कविताएं लिखते हैं।

अली फजल बने एक बेटी के पिता

अली फजल को इन सभी शौक के अलावा अली को ट्रेवल करना बेहद पसंद है। शूटिंग खत्म होते ही अभिनेता घूमने निकल पड़ते है। उन्हें जीवन का मजा लेना काफी पसंद है। वह अपने जीवन का हर पल खुशी से जाना चाहते हैं। अली फजल हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को अपने पहले बेबी का स्वागत किया था।

ऋचा और अली की लव स्टोरी

अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात साल 2012 में फुकरे के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। कुछ दिनों में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि, ऋचा ने अली को प्रपोज किया था। ऋचा के इस प्रपोजल का जवाब देने में अली ने तीन महीने का समय लिखा था। कपल ने अपने रिलेशन को लगभग 5 साल तक सीक्रेट रखा था। मार्च 2020 में कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का फैसला लिया था।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत