बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के मुरीद हैं नानी, ‘अग्निपथ' फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए तेलुगू अभिनेता नानी ने बताया कि वह न सिर्फ उनके प्रशंसक हैं, बल्कि उनकी फिल्म अग्निपथ ने उन्हें इस तरह की पटकथा वाली फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित भी किया।

अनिल सिंह

मुंबई: तेलुगु अभिनेता नानी के लिए बॉलीवुड के प्रति उनका प्रेम शुरू होने की कुछ मीठी यादे हैं। अभिनेता नानी ने अभी तक एक भी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन उन्होंने बचपन में अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ' देखी थी और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यहां (उत्तर में) रहने वाले लोगों की तुलना में बहुत अधिक हिंदी फिल्में देखी हैं। यहां कुछ बेहतरीन निर्देशक हैं जिनके साथ मैं हर बार काम करना चाहता हूं। मैं बच्चन सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।''

नानी ने यहां ‘पीटीआई-भाषा' को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब मैं कोई एक प्रबल किरदार चाहता था...... तब मैं हमेशा ‘अग्निपथ' जैसी पटकथा की तलाश करता था। बचपन में मेरे लिए यह खास बात होती थी।'' ‘अग्निपथ' में बच्चन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई थी, जो मुंबई अपराध जगत का हिस्सा बनकर अपने पिता की मौत और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने न केवल उन्हें फिल्मों का शौकीन बना दिया, बल्कि उन्हें एक थ्रिलर सहित कुछ कहानियां लिखने के लिए भी प्रेरित किया। अभिनेता ने कहा, ‘‘ ‘अग्निपथ' मेरी पहली फिल्म के लिए प्रेरणा थी.....।''

तेलुगु भाषा होने के बावजूद अभिनेता नानी हमेशा अमिताभ बच्चन की फिल्म देखा करते थे, लेकिन उसमें भी उनकी खास फिल्म थी, 'अग्निपथ' जिसमें अमिताभ बच्चन बदले की भावना में नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह अपने पिता के हत्यारों को भी सबक सिखाने में कामयाब होते हैं। इसी पर अभिनेता नानी ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने अमिताभ की लगभग सभी फिल्में देखी है। अग्निपथ फिल्म उनके दिल के काफी करीब है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग