प्राइवेट वीडियो लीक होने पर बिग बॉस तमिल फेम ओविया ने तोड़ी चुप्पी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

प्राइवेट वीडियो लीक होने पर बिग बॉस तमिल फेम ओविया ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'वीडियो डीपफेक था..'

एक्ट्रेस ओविया तमिल और मलयालम सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। अब एक्ट्रेस अपने एक प्राइवेट वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। क्लिप में एक्ट्रेस आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि यह एक डीपफेक वीडियो है।

निक्की राय

मुंबई: बिग बॉस तमिल सीजन 1 की ओविया इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा। इन सबके बीच एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जो ट्रोलर्स की बोलती बंद करने के लिए काफी है।

डीपफेक वीडियो हुआ वायरल

ओविया अपना प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। ओविया का वीडियो वायरल होने के बाद उनके कई फैंस ने उनका साथ भी दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो डीपफेक था। हालांकि अब तक ओविया ने सीधे तौर पर अब तक ट्रोलर्स को जबाव नहीं दिया। इस सब के बीच एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की है। उस फोटो में एक्ट्रेस ने उंगलियों को क्रॉस करते हुए एक फोटो शेयर की है। उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

आपत्तिजनक हालत में दिखी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर फैंस ने ऐसा दावा किया था कि ये डीपफेक है। ओविया और उनकी टीम सीधे अब तक इस मामले में बोलने से बच रही है। वीडियो के कमेंट में नेटिजेन्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। कुछ लोगों ने वीडियो में कमेंट करते हुए निजी वीडियो का लंबा वर्जन शेयर करने को कहा।

बिग बॉस तमिल में मचा चुकी हैं धमाल

ओविया को हेलेन नेल्सन के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस ओविया ने अब तक तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में कई फिल्मों में काम किया है। ओविया केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। 2007 में उन्होंने पहली बार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म में काम किया था। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। बता दें हाल ही में एक्ट्रेस बिग-बॉस तमिल में नजर आई थीं। उनकी हेल्थ खराब होने की वजह से उन्होंने बीच में ही शो को क्वीट कर दिया था।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?