संस्कारी हैं ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

संस्कारी हैं Aishwarya Rai की बेटी Aaradhya Bachchan, भरी महफिल में छुए शिवा राजकुमार के पैर, फैंस बोले 'सूर्यवंशम के संस्कार...'

Aaradhya Bachchan Touched Feet Of Shiva Rajkumar: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी बेटी आराध्या बच्चन साथ में दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्री फिल्म एवार्ड्स अवॉर्ड्स में स्पॉट किया गया। पोन्नियिन सेलवन 2 में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का SIIMA 2024 अवॉर्ड मिला है। इसी दौरान उनकी लाडली बेटी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

निक्की राय

Aaradhya Bachchan Touched Feet Of Shiva Rajkumar: ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस कभी अपने संस्कारों को नहीं भूलींं। कुछ ऐसे ही संस्कार उनकी बेटी आराध्या बच्चन में भी नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी बेटी आराध्या बच्चन साथ में दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्री फिल्म एवार्ड्स अवॉर्ड्स में स्पॉट किया गया। पोन्नियिन सेलवन 2 में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का SIIMA 2024 अवॉर्ड मिला है। इसी दौरान उनकी लाडली बेटी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

मां ऐश्वर्या को लगाया गले

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय अवॉर्ड लेकर मंच से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। जैसे ही एक्ट्रेस सीढ़ियों से उतरीं, तभी उनकी लाडली आराध्या ने उन्हें खुशी से झुमते हुए गले से लगा लिया। उनकी लाडली उनका खुशी के साथ वेलकम करती नजर आईं। इसे देखकर हो कई आराध्या और ऐश्वर्या के बॉन्ड की तारीफ कर रहा है।

आराध्या बच्चन ने लिया शिवा राजकुमार का आशीर्वाद

अवॉर्ड लेने के बाद आराध्या और ऐश्वर्या सीट पर बैठने ही जा रही थीं, तभी पुनीत राजकुमार के भाई और कन्नड़ सुपस्टार शिवा राजकुमार विक्रम और ऐश्वर्या को बधाई देने आ गए। जैसे ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी से शिवा कुमार का परिचय करवाया, आराध्या ने उन्हें नमस्ते करते हुए उनके पैर छू लिए। बेटी को इस तरह शिवा कुमार के पैर छूते देख एक्ट्रेस भी खुशी से गदगद हो उठीं। यह भी देखें-दर्शकों के लिए तरस रही है Kareena Kapoor की ‘द बकिंघम मर्डर्स’, छठें दिन का कलेक्शन भी रहा शॉकिंग

फैंस ने की जी भरकर तारीफ

आराध्या बच्चन का इस तरह से शिवा कुमार के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। नेटीजंस अमिताभ बच्चन की पोती के संस्कारों को देखकर बहुत खुश हैं और उनकी तारीफें कर रहे हैं। यूजर अब उनके इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये सूर्यवंशम के संस्कार हैं'। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मां ने कितने अच्छे संस्कार दिए हैं, जीते रहो बेटे।'

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन