क्या ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने की थी सीक्रेट मैरिज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मूवीज़

Aishwarya Rai और Salman Khan ने की थी सीक्रेट मैरिज? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो शादी...'

Salman- Aishwarya Secret Marriage: 90 के दशक में इन दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब थी। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद से ही दोनों की नजदिकियों की खबरें सामने आने लगीं। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगीं थीं। ब्रेकअप के ही बीच इनकी सीक्रेट वेडिंग की भी खबरें आने लगी हैं। अब जाकर एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

निक्की राय

Salman- Aishwarya Secret Marriage: एक वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था। फैंस पर्दे पर इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे। 90 के दशक में इन दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब थी। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद से ही दोनों की नजदिकियों की खबरें सामने आने लगीं। पर्दे से शुरु हुआ इनका रोमांस असल जिंदगी में भी परवान चढ़ गया। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगीं थीं। ब्रेकअप के ही बीच इनकी सीक्रेट वेडिंग की भी खबरें आने लगी हैं। अब जाकर एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या सच में की थी सीक्रेट वेडिंग?

एक समय था जब सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी बीच इन दोनों की सीक्रेट वेडिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि ये दोनों हनीमून के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे। फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या कहती हैं, 'अगर ऐसा कुछ होगा, तो क्या इंडस्ट्री को पता नहीं चलेगा? इंडस्ट्री बहुत ही छोटी है। मैं एक ऐसी इंसान बिल्कुल नहीं हूं जो शादी जैसी बात से इंकार कर दे।'

विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ा नाम

ऐश्वर्या को लेकर खबरें यहीं नहीं रुकी बल्कि उन पर कई और भी इल्जाम लगे। ऐसी भी अफवाहें उड़ीं कि ऐश्वर्या राय एक ही वक्त पर सलमान और विवेक ओबेरॉय को डेट कर रही थीं। इस पर ऐश्वर्या राय ने कोई खास रिएक्शन नहीं दिया। सलमान से ब्रेकअप के बाद ही ऐश्वर्या लाइफ में काफी आगे बढ़ गईं। इसके बाद उन्होने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

इस्लाम अपनाने की भी थी खबरें

कई मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि ऐश्वर्या और सलमान ने लोनावला के एक बंगले में निकाह कर लिया था। कहा जाता है शादी का पूरा समारोह मुंबई के काजी में पूरा किया गया था। इसके अलावा कहा ये भी जाता है कि ऐश्वर्या ने सलमान के लिए इस्लाम भी कबूल लिया था। माना जाता है कि ऐश के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z