बहन के आरोपों के बीच बेगम संग उमराह करने पहुंचे अदनान शेख (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

बहन के आरोपों के बीच बेगम संग उमराह करने पहुंचे अदनान शेख, मां-बाप के लिए की दुआ

Adnaan Shaikh Performs Umrah With Wife Ayesha Shaikh: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी पत्नी आयशा शेख के साथ उमराह करने पहुंचे। इससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

निक्की राय

मुंबई: सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी 3 सेंसेशन अदनान शेख पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में बने हुए हैं। यूट्यूबर अपनी पत्नी आयशा शेख के साथ मक्का गए। बिग-बॉस ओटीटी 3 फेम ने इस्लाम के पवित्र स्थान पर पत्नी के साथ अपना पहला उमराह किया। अदनान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपना चेहरा छिपाया हुआ है। अदनान शेख ने फोटोज के साथ प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया है।

माता पिता ने लिए की दुआ

अदनान शेख ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाहु अकबर, मैं अपनी शरीक-ए-हयात के साथ हरम शरीफ का दौरा करने के लिए बहुत आभारी और धन्य हूं! यह मेरा दूसरा उमरा है। अल्लाह मेरी अम्मी और अब्बा को जल्दी ठीक कर दे। जो कोई भी बीमारी, आर्थिक समस्या से पीड़ित है, जीवन में संघर्ष कर रहा है, अल्लाह उनकी सभी बाधाओं को दूर करने और उनके जीवन को आसान बनाने में मदद करें.. आमीन।'

नहीं दिखाया आयशा शेख का चेहरा

यूट्यूबर ने अब तक अपनी पत्नी आयशा शेख का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस उनकी तस्वीरों पर अक्सर आयशा का चेहरा दिखाने की फरमाइश करते हैं। हालांकि इसी बीच अदनान की बहन ने उनकी पत्नी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उनका कहना है कि आयशा का असली नाम रिद्धी जाधव है और वो एक एयरहॉस्टेस हुआ करती थीं। इस पर अदनान और उनके पिता ने बयान दिया था कि आयशा ने कब धर्म परिवर्तन किया, इसकी जानकारी अदनान और उनके परिवार को भी नहीं है। उनका कहना है उन्हें पहले से ही इस्लाम में रुचि थी। उन्होंने उन पर धर्म परिवर्तन का कोई दबाब नहीं बनाया था। यह भी देखें-ईडी की पूछताछ के बाद कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची तमन्ना भाटिया, चेहरा छुपाते हुई स्पॉट

फैंस भी लुटा रहे हैं प्यार

अदनान की उमराह की तस्वीरों पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अदनान की मन्नत आज रंग लाई याररर जैसा काम वैसे करम।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे लिए भी दुआ करना सारे मुस्लिम भाईयों के लिए।'

PM Modi Mann Ki Baat LIVE: मन की बात कार्यक्रम के जरिए PM मोदी देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर