प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

सप्तपदी से पहले चोरी: यवतमाल की शादी में मंगलसूत्र गायब, खुशियों के बीच वारदात

Yavatmal Wedding Crime: यवतमाल के एम.डब्ल्यू. पैलेस में शादी समारोह के दौरान चोरों ने दुल्हन का मंगलसूत्र व कीमती गहने चुरा लिए। खुशियों का माहौल कुछ देर में गम में बदल गया।

अंकिता पटेल

Yavatmal wedding jewellery theft: यवतमाल शादी का खुशनुमा माहौल था। शहनाई की मधुर धुन गूंज रही थी, मेहमान खुशियों में सराबोर थे। दूल्हा-दुल्हन सप्तपदी के लिए तैयार खड़े थे। लेकिन इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर दुल्हन के लिए लाया गया मंगलसूत्र और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना का पता चलते ही खुशियों का माहौल कुछ पल के लिए मातम में बदल गया।

यह घटना शहर के जांब मार्ग स्थित एम.डब्ल्यू. पैलेस में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुई। शादी के सीजन में चोर भी सक्रिय हो जाते हैं और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को निशाना बनाते हैं। खासतौर पर विवाह समारोहों में महिलाएं भारी आभूषण पहनती हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देते हैं।

जानकारी के अनुसार, कलंब निवासी ओम बरड़े के परिवार की बेटी का विवाह अमरावती के वाणी परिवार के बेटे से एम।डब्ल्यू, पैलेस में संपन्न हो रहा था। दुल्हन को देने के लिए मंगलसूत्र और अन्य आभूषण लाए गए थे। दूल्हे को मां अंजली वाणी ने वह मंगलसूत्र और अन्य गहने एक पर्स में रखे थे, जिसे वे अपने पास ही रखे हुए थीं।

समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने वह पर्स ही चोरी कर ली। सप्तपदी के दौरान जब अंजली वाणी ने दुल्हन को मंगलसूत्र देने के लिए पर्स देखी, तो वह गायब थी। घटना से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक सूरज जगताप ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की। मंगल कार्यालय और जांब मार्ग के सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन युवक सूट-बूट में हॉल के अंदर घूमते नजर आए, मौका मिलते ही उनमें से एक ने अंजली वाणी की पर्स चुपचाप उठा ली और बाहर निकल गया।

घर की बहुत सारी महंगी वस्तुएं भी हुईं चोरी

इसके बाद अंजली विनोद वाणी (53), निवासी मांगीलाल प्लॉट कैंप, अमरावती ने यवतमाल के अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 47 ग्राम वजन का मंगलसूत्र (लगभग 1 लाख 44 हजार रुपये), तीन मोबाइल फोन (80 हजार रुपये), 17 हजार रुपये नकद सहित कुल 2 लाख 41 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।

इसके अलावा घर की चाबियां, बैंक पासबुक और क्रेडिट कार्ड भी पर्स में रखे थे, जो चोरी हो गए, अवधूतवाड़ी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा