यवतमाळ जिल्हाधिकारी विद्यार्थियों के साथ प्रवेशोत्सव मानते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)  
यवतमाल

यवतमाल की शालाओं में लौटी रौनक, जिलाधिकारी ने जिला परीक्षद विद्यालय में विद्यार्थियों संग मनाया प्रवेश उतसव

Yavatmal School Re-opening: यवतमाल जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का स्वागत कर गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और प्रोत्साहन राशि वितरित की।

केतकी मोडक
Yavatmal Schools Uniform And Textbooks Distribution: ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मी की छुट्टियां) समाप्त होने के बाद मंगलवार से यवतमाल जिले के सभी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। इस अवसर पर जिले भर में 'स्कूल प्रवेशोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों का फूल देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्याध्यापक, शिक्षक तथा अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी विकास मीना ने यवतमाल के गोधनी रोड स्थित जिला परिषद माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर नए विद्यार्थियों का पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म (गणवेश) और पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया।

जिलाधिकारी ने किया विद्यालय परिसर का निरीक्षण

इस अवसर पर विद्यालय के वर्ष 1975 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के कॉमर्स, साइंस और उर्दू संकाय के तीन मेधावी विद्यार्थियों को 15-15 हजार रुपये तथा दसवीं कक्षा के मराठी और उर्दू विभाग के दो मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यवतमाल जिलाधिकारी विकास मीना ने विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, उपलब्ध सुविधाओं तथा जिला प्रशासन द्वारा संचालित छात्रहितैषी उपक्रमों की जानकारी दी।

इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर शिक्षाधिकारी किशोर पागोरे, प्राथमिक उपशिक्षणाधिकारी नीता गावंडे, शिक्षण विस्तार अधिकारी मिलिंद कांबले, मुख्याध्यापक साहेबराव पवार, पूर्व विद्यार्थी अरुण सरागे, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र जोगमोडे, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

चिचबर्डी में भी धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अलग-अलग विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसी क्रम में यवतमाल जिले के चिचबर्डी स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिला सूचना अधिकारी पवन राठौड़ की प्रमुख उपस्थिति में 'स्कूल प्रवेशोत्सव' आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकों का सानंद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्याध्यापिका संगीता चनेकर, लिपिक विजय राठौड़, शिक्षकगण तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें