पीएम किसान सम्मान निधी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

PM Kisan E-KYC: यवतमाल में 1.94 लाख किसानों की E-KYC बाकी, 22,670 के पास फार्मर आईडी नहीं

Yavatmal Farmers: यवतमाल जिले में 22,670 किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होने से पीएम किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी लंबित है। प्रशासन ने किसानों से जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है।

आंचल लोखंडे

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत यवतमाल जिले में कुल 3 लाख 4 हजार 60 लाभार्थी किसान हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 9 हजार 574 किसानों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 1 लाख 94 हजार 486 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। वहीं, फार्मर आईडी नहीं होने के कारण 22 हजार 670 किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में आगामी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त से कई किसान वंचित रह सकते हैं।

योजना में पारदर्शिता बढ़ाने, संभावित गड़बड़ियों को रोकने तथा पात्र और जीवित लाभार्थियों तक ही सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 20 मई 2026 से विशेष ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को ई-केवाईसी के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वृद्ध, बीमार तथा चलने-फिरने में असमर्थ लाभार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय कर्मचारी ऐसे किसानों के घर पहुंचकर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर रहे हैं।

तहसीलवार लंबित ई-केवाईसी

तहसीललाभार्थीई-केवाईसी लंबितफार्मर आईडी नहीं
आर्णी20020128251069
बाबूलगांव1343791041089
दारव्हा25061169342248
दिग्रस16258121761468
घाटंजी19199112051434
कलंब1365290861062
केलापुर1620498261664
महागांव25155143301523
मारेगांव1316590491228
नेर18761116731179
पुसद32356221132827
रालेगांव16447112831108
उमरखेड27159142491363
वणी18631123171082
यवतमाल16148106831344
झरी-जामणी124078223982

जिलाधिकारी विकास मीना ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों को अगली किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।

फार्मर आईडी बनवाना जरूरी

फार्मर आईडी नहीं होने के कारण लंबित 22,670 किसानों से प्रशासन ने तत्काल नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर फार्मर आईडी बनवाने और आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। फार्मर आईडी उपलब्ध नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में भी परेशानी हो सकती है।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश