PM Kisan E-KYC: यवतमाल में 1.94 लाख किसानों की E-KYC बाकी, 22,670 के पास फार्मर आईडी नहीं

Yavatmal Farmers: यवतमाल जिले में 22,670 किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होने से पीएम किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी लंबित है। प्रशासन ने किसानों से जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है।
yavatmal pm kisan farmer id ekyc 22670 farmers
पीएम किसान सम्मान निधी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत यवतमाल जिले में कुल 3 लाख 4 हजार 60 लाभार्थी किसान हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 9 हजार 574 किसानों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 1 लाख 94 हजार 486 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। वहीं, फार्मर आईडी नहीं होने के कारण 22 हजार 670 किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में आगामी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त से कई किसान वंचित रह सकते हैं।

योजना में पारदर्शिता बढ़ाने, संभावित गड़बड़ियों को रोकने तथा पात्र और जीवित लाभार्थियों तक ही सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 20 मई 2026 से विशेष ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को ई-केवाईसी के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वृद्ध, बीमार तथा चलने-फिरने में असमर्थ लाभार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय कर्मचारी ऐसे किसानों के घर पहुंचकर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर रहे हैं।

तहसीलवार लंबित ई-केवाईसी

जिलाधिकारी विकास मीना ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों को अगली किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।

yavatmal pm kisan farmer id ekyc 22670 farmers
किसान रेल ने साबित की अपनी उपयोगिता, हजारों किसानों को राहत

फार्मर आईडी बनवाना जरूरी

फार्मर आईडी नहीं होने के कारण लंबित 22,670 किसानों से प्रशासन ने तत्काल नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर फार्मर आईडी बनवाने और आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। फार्मर आईडी उपलब्ध नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में भी परेशानी हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com