गैस सिलेंडर का अवैध जमाखोरी (सोर्स: AI)
यवतमाल

यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज

LPG Cylinder Black Marketing: यवतमाल में गैस सिलेंडर जमाखोरी के खिलाफ 7 माह में 776 जगह छापेमारी हुई। 253 सिलेंडर जब्त कर 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया, जिनकी कीमत 11.08 लाख रुपये है।

आलोक उमाकृष्ण

Yavatmal LPG Cylinder Black Marketing: घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ यवतमाल आपूर्ति विभाग ने पिछले सात महीनों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। विभाग की 16 जांच टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 776 स्थानों पर छापेमारी की।

इस दौरान 253 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनकी बाजार कीमत करीब 11 लाख 8 हजार 540 रुपये बताई गई है। अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा करने वाले 7 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई का उद्देश्य घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर लगाम लगाना है।

गैस की कमी से बढ़ा अवैध भंडारण

फरवरी में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच देश में एलपीजी गैस के साथ पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई थी। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने और अफवाहों के कारण कई नागरिकों को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा था।

कुछ स्थानों पर स्टॉक खत्म होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण शुरू कर दिया। इसे रोकने के लिए आपूर्ति विभाग ने निगरानी और जांच अभियान तेज किया।

अभी जारी रहेगी कार्रवाई

जिले में अवैध गैस भंडारण पर नजर रखने के लिए आपूर्ति विभाग ने 16 विशेष जांच दल गठित किए। इन टीमों ने लगातार सात महीने तक विभिन्न क्षेत्रों में जांच और छापेमारी की। विभाग के अनुसार, जब्त किए गए 253 सिलेंडरों की कुल अनुमानित बाजार कीमत 11.08 लाख रुपये से अधिक है।

जिला आपूर्ति अधिकारी संघपाल मेश्राम ने कहा कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रखने और कृत्रिम कमी रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी जमाखोरी, अवैध बिक्री और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?