यवतमाल का राजा गणेशोत्सव  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal Ka Raja: यवतमाल का राजा के आगमन की जोरदार तैयारी, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Yavatmal Ka Raja Shobhayatra: यवतमाल में ‘यवतमाल का राजा’ के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हैं। 14 सितंबर को भव्य और डीजे-मुक्त शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Ganesh Utsav Mandal Procession: गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में शहर में ‘यवतमाल का राजा’ के आगमन की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष स्थापना शोभायात्रा को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं दर्शनीय बनाने की तैयारी की गई है। नवयुवक गणेश उत्सव मंडल, मारवाड़ी चौक, यवतमाल की ओर से आयोजित यह शोभायात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक वैभव का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी।

सोमवार, 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे पेंटर बनकर, तलाव फैल से शोभायात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से नगरभ्रमण करते हुए शोभायात्रा का समापन मारवाड़ी चौक में होगा। गणेश भक्तों के लिए यह शोभायात्रा इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली है।शोभायात्रा में श्री खाटू नरेश का भव्य दरबार, बाबा आरती, ज्योत तथा विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

खाटू नरेश दरबार से उड़ते हनुमान

देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों की सहभागिता से शोभायात्रा को विशेष आकर्षण मिलेगा। संतोष बैंड पथक, यवतमाल, दिलेर खालसा ग्रुप, अमृतसर, कटक, ओडिशा के कलाकार, दिल्ली कार्निवल टीम, 10 फीट ऊंची कैरेक्टर फिगर्स, नंदी-भूत-पिशाच के दृश्य, उड़ते हनुमान, शिव-पार्वती दर्शन, भव्य रथ और पारंपरिक ध्वज प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

इसके अलावा इंदौर एवं अमरावती के भजन मंडलों तथा सेठ सेवादेवी ट्रस्ट, इंदौर की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठेगा और भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।

‘यवतमाल का राजा’ की शोभायात्रा में दिखेंगे खास आकर्षण

शोभायात्रा पेंटर बनकर से श्रीगणेशजी की मूर्ति की रैली तलाव फैल, गणेश चौक, गांधी चौक, संतोषी माता चौक, सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, टांगा चौक, तहसील चौक, बस स्टैंड चौक, दत्त चौक, जाजू चौक, सब्जी मंडी, शनि मंदिर चौक, सरदार चौक से होते हुए मारवाड़ी चौक पहुंचेगी।

मंडल के अध्यक्ष मनोज पसारी ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में गुलाल की उधलपट्टी नहीं की जाएगी। साथ ही यह विशाल शोभायात्रा डीजे-मुक्त रहेगी। रैली के दौरान नागरिकों से अनुशासन, स्वच्छता एवं यातायात नियमों का पालन करने तथा भक्तिभाव से सहभागिता करने का आह्वान मंडल की ओर से किया गया है। यह जानकारी ‘यवतमाल का राजा’ मंडल के प्रचार प्रमुख विजयकुमार बुंदेला ने दी।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक