स्वीट मार्ट पर यवतमाल एफडीए की कार्रवाई (फोटो नवभारत)
यवतमाल

खुली मिठाइयां, खराब मैदा और गंदगी; अचानक यवतमाल पहुंची FDA की टीम तो स्वीट मार्ट सहित खुली कई दुकानों की पोल

FDA Action On Mukutban Sweet Mart: यवतमाल के मुकुटबन में FDA की अचानक पड़ा छापा। पुरोहित बीकानेर स्वीट मार्ट में गंदगी, खुली मिठाइयां और एक्सपायर्ड मैदा मिलने पर लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए।

आलोक उमाकृष्ण

Yavatmal FDA Action On Mukutban Sweet Mart: यवतमाल के झरी जामणी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने शनिवार को दोपहर मुकुटबन बाजार में अचानक दस्तक देकर कार्रवाई की। विभिन्न खाद्य पदार्थ बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों के बाजार में पहुंचने की जानकारी फैलते ही संबंधित दुकानों के कुछ ही मिनटों में बंद हो जाने का मामला सामने आया। पुरोहित बीकानेर स्वीट मार्ट की जांच के दौरान कई प्रकार की खुली मिठाइयां तथा रसोईघर में बड़े पैमाने पर गंदगी पाए जाने पर स्वीट मार्ट का लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए गए।

CCTV से स्वच्छता की जांच

यवतमाल के खाद्य एवं औषधि अधिकारी डॉ. सचिन नरवाडे, विशाल वाघ तथा अन्य अधिकारियों की टीम ने बस स्टैंड चौक स्थित एस.एस.डी. स्वीट डेयरी का निरीक्षण किया। यहां पैकिंग की गई मिठाइयों की जांच कर टीम ने संतोष व्यक्त किया। राजराजेश्वर मंदिर के पास स्थित एस.एस.डी. नाश्ता पॉइंट का भी निरीक्षण किया गया।

सीसीटीवी के माध्यम से रसोईघर की स्वच्छता की जांच की गई। वहां एक ही फॉर्च्यून कंपनी का तेल, बेसन, मैदा आदि सामग्री इस्तेमाल की जा रही थी तथा स्वच्छता भी सुव्यवस्थित पाई गई। इस पर टीम ने संतोष व्यक्त किया। एस. एस. डी. स्वीट डेयरी से पैकिंग दूध और घी के नमूने जांच के लिए, लिए गए।

इसके बाद सहकारी सोसायटी द्वारा किराए पर दिए गए गोदाम में संचालित पुरोहित बीकानेर स्वीट मार्ट के रसोईघर का निरीक्षण किया गया। समोसे, कचोरी, लड्डू, जलेबी और अन्य मिठाइयां तैयार किए जाने वाले स्थान पर मैदे के कई एक्सपायर्ड पैकेट मिले। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर गंदगी भी पाई गई।

सुरक्षित अन्न, सुरक्षित औषधि, सुरक्षित महाराष्ट्र

इसके बाद उनके ही स्वामित्व वाले बस स्टैंड चौक स्थित पुरोहित बिकानेर स्वीट मार्ट की जांच की गई। यहां खुले खाद्य पदार्थ, घटिया खोये से तैयार की गई खुली मिठाइयां तथा एक्सपायर्ड केक मिले। अधिकारियों ने पूरी स्थिति का फोटो खींचकर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। संबंधितों को आवश्यक लाइसेंस लेकर यवतमाल स्थित कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, 'सुरक्षित अन्न, सुरक्षित औषधि, सुरक्षित महाराष्ट्र' अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए। अचानक जांच के दौरान दुकानें बंद करने वालों पर भी प्रशासन को नजर रखनी चाहिए, ऐसी मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।

स्वच्छता और गुणवत्ता जरूरी

यवतमाल के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी डॉ. सचिन नरवाडे ने कहा कि पुरोहित बिकानेर स्वीट मार्ट में कई प्रकार की खुली मिठाइयों और रसोईघर का निरीक्षण किया गया। रसोईघर में बड़े पैमाने पर गंदगी पाई गई। इसलिए पुरोहित बिकानेर स्वीट मार्ट के संचालक का लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी