अमरावती: गंदगी में तैयार हो रहे थे मोतीचूर के लड्डू, FDA ने मारा छापा और किया सील

FDA Seals Unlicensed Ladoo Factory: अमरावती के रामपुरी कैंप में बिना लाइसेंस और गंदगी के बीच लड्डू बनाने वाले कारखाने पर FDA ने कार्रवाई कर उसे सील किया और खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे।
Amravati FDA Seals Unlicensed Ladoo Factory
बिना लाइसेंस वाली लड्डू फैक्ट्री(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amravati FDA Seals Unlicensed Ladoo Factory: शहर के रामपुरी कैंप क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित लड्डू कारखाने पर अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

जांच के दौरान कारखाने में भारी अस्वच्छता के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता संबंधी कई खामियां सामने आई। कारखाना संचालक के पास खाद्य पदार्थ बनाने के लिए आवश्यक एफडीए लाइसेंस भी नहीं मिला।

स्वीट मार्ट में बिक रहे थे लड्डू

जांच में सामने आया कि इस परिसर में मोतीचूर के लड्डू तैयार किए जा रहे थे। यहां तैयार होने वाले लड्डू शहर के विभिन्न स्वीट मार्ट में बिक्री के लिए भेजे जाते थे। खाद्य पदार्थों का निर्माण जिस स्थान पर किया जा रहा था, वहां स्वच्छता का अभाव पाया गया।

गंदगी के बीच लड्डू तैयार किए जा रहे थे, जिससे उनकी गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

लाइसेंस भी नहीं मिला

जांच के दौरान कारखाना संचालक के पास एफडीए का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। खाद्य पदार्थों का निर्माण और बिक्री बिना आवश्यक अनुमति के किए जाने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। एफडीए की टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

जगह पर गंदगी का अंबार

अन्न एवं औषधि प्रशासन की जांच में लड्डु बनाने वाले परिसर की स्थिति बेहद खराब मिली। टूटी-फूटी दीवारों, जली हुई टीन शेड और कबाड़ के ढेर के बीच खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। निर्माण स्थल पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। ऐसे अस्वास्थ्यकर वातावरण में तैयार किए जा रहे लड्डुओं की बिक्री शहर के विभिन्न स्वीट मार्ट में की जा रही थी।

Amravati FDA Seals Unlicensed Ladoo Factory
गड्ढे, पानी, जाम और आवारा कुत्ते... छत्रपति संभाजीनगर की आमसभा में गरजेगा जनमुद्दों का मुद्दा

कारखाना तत्काल बंद

अन्न एवं औषधि प्रशासन ने परिसर का कामकाज तत्काल प्रभाव से बंद कराने के आदेश दिए और कारखाने को सील कर दिया, एफडीए सहायक आयुक्त विनय चव्हाण ने बताया कि रामपुरी कैप स्थित परिसर की जांच के दौरान बिना लाइसेंस लड्डू बनाने का मामला सामने आया।

परिसर में भारी अस्वच्छता भी पाई गई, जिसके चलते निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करा दिया गया। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com