यवतमाल एसीबी रेड (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

यवतमाल कलेक्टर ऑफिस शर्मसार! बार में बैठकर ले रहे थे रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ पकड़े राजस्व विभाग के 2 अफसर

Yavatmal ACB Action: यवतमाल जिलाधिकारी कार्यालय के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार। 50 हजार रुपये की घूस लेते एसीबी ने बार में बिछाया जाल। जमीन वर्ग परिवर्तन का था मामला।

प्रिया जैस

Collector Office Bribery: यवतमाल जिले में रिश्वतखोरी लगातार बढ़ती जा रही है और अब इसका असर सीधे जिल्हाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया है। इस कार्यालय के एक राजस्व सहायक और एक लिपिक को शुक्रवार (13 मार्च) की दोपहर एक किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। भोगवटदार वर्ग-दो की जमीन को वर्ग-एक में बदलकर देने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम गोपाल महादेवराव मोहाडे (44) निवासी सानेगुरुजी नगर, लोहारा, यवतमाल तथा राहुल अरुणराव कुयटे (38) निवासी वारको सिटी, धामणगांव रोड, यवतमाल हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता किसान ने कलंब तहसील के मेंढला गांव की कृषि भूमि का सौदा किया था।

इस जमीन को भोगवटदार वर्ग-दो से वर्ग-एक में बदलने के लिए मूल जमीन मालिक ने जिल्हाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था और खरीदार को इस प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा था। इसके बाद खरीदार ने जिल्हाधिकारी कार्यालय के राजस्व विभाग में कार्यरत राजस्व सहायक गोपाल मोहाडे से मुलाकात की।

आदेश जारी करने के लिए मांगी रिश्वत

इस दौरान मोहाडे ने आदेश जारी करने के लिए 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और यह रकम वरिष्ठ लिपिक राहुल कुयटे को देने के लिए कहा। इस संबंध में 6 मार्च को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने 13 मार्च को एसबीआई चौक स्थित फ्रेंड्स बार में जाल बिछाकर राहुल कुयटे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

बाद में दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई एसीबी अमरावती परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक बापू बांगर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक अभय आष्टेकर, पुलिस निरीक्षक अर्जुन धनवट और पुलिस कर्मी जयंत ब्राह्मणकर, अब्दुल वसीम, संजय भुजाडे, सचिन भोयर, इफराझ काजी, भागवत पाटील, आकाश सहारे, मनीषा राजूरकर और अतुल नागमोते की टीम ने अंजाम दी।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की