पुसद में गैस माफिया पर बड़ी स्ट्राइक! नूर कॉलोनी में घर के भीतर मिला सिलेंडरों का भंडार, 40 जब्त

Pusad Gas Cylinder Raid: पुसद की नूर कॉलोनी में पुलिस का छापा; 40 अवैध गैस सिलेंडर जब्त। आरोपी आरिफ मोहम्मद कच्ची गिरफ्तार। 2.5 लाख का माल बरामद, कालाबाजारी पर पुलिस का कड़ा एक्शन।
Yavatmal Police seized 40 illegal gas cylinders and 23 regulators in a raid at Noor Colony, Pusad. Accused Arif Mohammad Kacchi arrested for black marketing.
यवतमाल में गैस सिलेंडर जब्त (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Yavatmal LCB Action: यवतमाल जिले के पुसद संभाग में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पुसद शहर के नूर कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा कर कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। 13 मार्च को स्थानीय अपराध शाखा, यवतमाल द्वारा की गई छापेमारी में विभिन्न कंपनियों के 40 गैस सिलेंडर और 23 रेगुलेटर सहित लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया।

इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यवतमाल जिले में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण, अवैध धंधों, अवैध हथियार रखने और तस्करी जैसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने स्थानीय अपराध शाखा को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे ने अधीनस्थ टीमों को गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

13 मार्च को स्थानीय अपराध शाखा की टीम पुसद उपविभाग में अवैध गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि नूर कॉलोनी, सुभाष वार्ड में रहने वाला आरोपी आरिफ मोहम्मद कच्ची अपने घर में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जमा कर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है।

घर पर मारा छापा

इस सूचना के आधार पर आपूर्ति निरीक्षक और पंचों की मौजूदगी में छापा मारा गया। जांच के दौरान भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस कंपनी के कुल 40 गैस सिलेंडर और 23 रेगुलेटर बरामद हुए। सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी आरिफ मोहम्मद कच्ची, निवासी नूर कॉलोनी, सुभाष वार्ड, पुसद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उक्त गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा कर अधिक दर पर बिक्री के लिए रखे था। पुलिस ने 40 गैस सिलेंडर और 23 रेगुलेटर सहित लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया।आपूर्ति निरीक्षक पुसद की शिकायत पर पुसद शहर पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज बांडे, पुलिस उपनिरीक्षक शरद लोहकरे, पुलिस कर्मचारी मुन्ना आडे, संतोष भोरगे, तेजाब रणखांब, सुभाष जाधव, रमेश राठोड़, कुणाल मुंडोकार, सुनील पंडागले, रवींद्र शिरामे, राजेश जाधव तथा पुसद शहर पुलिस स्टेशन और तहसील कार्यालय के अधिकारियों के सहयोग से की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com