पुलिस ने पकड़े सेंधमार (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

यवतमाल में सेंधमारों का पर्दाफाश, LCB टीम की बड़ी कार्रवाई, 7 मोटरसाइकिल और लाखों का कैश किया जब्त

LCB action Maharashtra: यवतमाल के वणी क्षेत्र में 8 घरों में सेंधमारी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह का एलसीबी ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने चंद्रपुर के 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

प्रिया जैस

Yavatmal Crime Update: वणी पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले आठ घरों में सेंधमारी करने वाले अंतरजिला चोरों की टोली का एलसीबी टीम ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में एलसीबी की टीम ने 2 चोरों को कब्जे में लिया है। पांढरकवड़ा एलसीबी की टीम 24 दिसंबर को वणी पुलिस थाना परिसर में हुई सेंधमारी की घटनाओं को उजागर करने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थीं।

इस दौरान चंद्रपुर जिले का शातिर चोर सचिन नगराले (निवासी बोरगांव अहेरी, ह.मु.भद्रावती) अपने दोस्त के साथ लालगुडा परिसर में दिखाई देने की खबर मिली। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर दोनों को कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान टालमटोल जवाब दिया गया। जिसके बाद दोनों को एलसीबी की टीम वणी उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय में लेकर पहुंची।

पुलिस ने शातिर चोर वणी तहसील के बोरगांव अहेरी निवासी सचिन नगराले और चंद्रपुर के घुटकाला वार्ड नेहरू स्कूल के पीछे रहने वाले कार्तिक सालवे से पूछताछ कर उन्होंने आठ घरों में सेंधमारी करने की बात कबूल की। दोनों के खिलाफ वणी, चंद्रपुर, भद्रावती पुलिस थाने में चोरी के मामले दर्ज है। पुलिस ने वणी थाना अंतर्गत हुई सात चोरियों और एक भद्रावती थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना का पर्दाफाश किया।

2,03, 580 लाख रुपयों का माल जब्त किया

इसके अलावा उनके पास से चांदी की सामग्री, होम थिएटर, टीवी, माईक व नगदी सहित 2 लाख 3 हजार 580 रुपयों का माल जब्त किया गया। दोनों को अगली कार्रवाई के लिए वणी पुलिस के हवाले किया गया। चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के न्यू सोमठाना निवासी सचिन नगराले यह शातिर चोर है और उसके खिलाफ चंद्रपुर, भद्रावती, राजुरा, घुग्गुस, गडचांदुर के अलावा वर्धा व यवतमाल में चोरी के अपराध दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे, एपीआई दत्ता पेंडकर, धनराज हाके, सुनील खंडागले, सुधीर पांडे, नीलेश निमकर, सुधीर पिदुरकर, सलमाल शेख, रजनीकांत मडावी, सतीश फुके ने की।

जगदंबा मंदिर की दानपेटी फोड़नेवाला चोर को अरेस्ट

  • शिरपुर पुलिस की टीम ने प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर की दानपेटी फोडनेवाले चोर दिनेश निकुरे को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वहीं शातिर चोर आशिक उर्फ तोत्या से चोरी की सात मोटरसाइकिलें जब्त की गई।
  • 24 दिसंबर को शिरपुर पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले ग्राम वरझडी के महाकाली मंदिर में रखी दानपेटी को फोडकर चोर ने 7 हजार रुपयों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया था।
  • इस संबंध में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया।
  • पुलिस ने वरझडी निवासी दिनेश निकुरे को कब्जे में लेकर चोरी का माल जब्त किया। वहीं शातिर चोर वणी तहसील के कुरई निवासी शेख आशिक उर्फ तोत्या शेख इब्राहिम को भी गिरफ्तार किया गया।
  • उसके पास से चोरी की सात मोटरसाइकिलों सहित कुल 2 लाख 28 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा