Yavatmal Pension Fraud Case ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

ACB का बड़ा एक्शन: पेंशन के नाम पर 75 हजार रिश्वत, यवतमाल में कर्मचारी गिरफ्तार

Yavatmal Bribery Case: यवतमाल में पेंशन के नाम पर 75 हजार रिश्वत मांगने वाला पंचायत समिति कर्मचारी एसीबी के जाल में फंसा, रंगेहाथ गिरफ्तारी।

अंकिता पटेल

Yavatmal Pension Fraud Case: यवतमाल जिले के दारव्हा पंचायत समिति में कार्यरत एक कनिष्ठ सहायक की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी का नाम अफरोज खान कलीम खान पठाण (44) है, जो पंचायत समिति दारव्हा में सामान्य प्रशासन विभाग में कनिष्ठ सहायक (वर्ग-3) के पद पर कार्यरत है।

यह कार्रवाई 16 मार्च को की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की 78 वर्षीय दादी को 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद बढ़ी हुई पेंशन मंजूर करवाने के लिए आवेदन पंचायत समिति दारव्हा में दिया गया था।

आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता की दादी के खाते में 1,73,854 रुपये जमा कराए, इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को फोन कर बताया कि उनकी दादी की पेंशन की राशि खाते में जमा हो गई है।

लेकिन प्रत्यक्ष में पेंशन कम होने से गलती से ज्यादा रकम जमा होने का बहाना करते हुए मामले को निपटाने के लिए आरोपी ने 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

सत्यापन कार्रवाई में आरोपों की हुई पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद एसीबी यवतमाल ने मामले की जांच की। 16 मार्च को की गई सत्यापन कार्रवाई में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को 74 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर दारव्हा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, यह कार्रवाई एसीबी अमरावती परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक बापू बांगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन शिंदे और पुलिस उपअधीक्षक अभय आष्टेकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अर्जुन धनवट तथा उनकी टीम ने की।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक