Bombay High Court (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

विदर्भ के स्कूल अब 30 जून से खुलेंगे, हाईकोर्ट के फैसले से विद्यार्थियों को बड़ी राहत

Bombay High Court Order : मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए विदर्भ के स्कूल 30 जून से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Vidarbha Schools Close: भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने विदर्भ के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने विदर्भ क्षेत्र के स्कूल 30 जून से शुरू करने के निर्देश दिए हैं तथा शिक्षा विभाग द्वारा जारी 22 जून से स्कूल खोलने के आदेश को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद विदर्भ के हजारों स्कूलों में अध्ययनरत लाखों विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी गर्मी की छुट्टियां भी बढ़ जाएंगी।

राज्य शिक्षा विभाग ने पहले राज्य के अन्य हिस्सों में स्कूल 15 जून से तथा विदर्भ में गर्मी को देखते हुए 22 जून से शुरू करने का निर्णय लिया था। साथ ही 22 से 30 जून तक स्कूलों का संचालन सुबह के सत्र में करने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन इस निर्णय के खिलाफ नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान नागपुर खंडपीठ ने शिक्षा संचालक की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की।

22 जून से स्कूल खोलने का आदेश रद्द

न्यायालय ने पूछा कि जब उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व आदेश मौजूद हैं तथा विदर्भ में अब भी भीषण गर्मी पड़ रही है, तो फिर 22 जून से स्कूल शुरू करने का निर्णय क्यों लिया गया। सरकारी पक्ष ने राज्यभर में एकरूपता बनाए रखने का तर्क दिया, जिस पर न्यायालय ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि एकरूपता ही उद्देश्य है तो 15 जून या 22 जून ही क्यों, 1 जुलाई क्यों नहीं इसके बाद न्यायालय ने 15 जून और 22 जून से स्कूल शुरू करने संबंधी शिक्षा विभाग के दोनों आदेश निरस्त कर दिए।

अभिभावकों के लिए भी राहत भरा फैसला

न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि विदर्भ में अभी भी तापमान अधिक है और लू का प्रभाव बना हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। इसी कारण 30 जून तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च न्यायालय के इस फैसले का अभिभावकों, शिक्षकों और विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से विदर्भ की लगभग 20 हजार स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अब विदर्भ क्षेत्र के सभी स्कूल 30 जून से नियमित रूप से शुरू होंगे।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला