राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता कल से शुरू (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता होगी शुरू, 29 टीमों के 450 खिलाड़ी लाल मिट्टी में दिखाएंगे दम

Vidarbha Kho-Kho Tournament: यवतमाल में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय विदर्भ खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 29 टीमों के 450 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Sports News: खेल के क्षेत्र में राज्यभर में प्रसिद्ध यवतमाल के नव जयहिंद मंडल द्वारा स्वर्गीय चिंतामणि पांडे की स्मृति में राज्य स्तरीय (विदर्भ) खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आर्णी मार्ग स्थित अभ्यंकर कन्या विद्यालय परिसर में संपन्न होगी।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विदर्भ के पुरुष और महिला वर्ग की 29 प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 450 खिलाड़ी लाल मिट्टी के मैदान पर अपना कौशल दिखाएंगे। मैच प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक खेले जाएंगे।

तीन स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहन देने का प्रयास

नव जयहिंद मंडल में सैकड़ों खिलाड़ी नियमित रूप से कबड्डी, खो-खो और मल्लखंभ जैसे स्वदेशी खेलों का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने और स्थानीय स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यंकर कन्या विद्यालय के परिसर में खेल मैदान और दर्शकों के लिए बैठने की सुविधा तैयार की गई है।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार: ₹51,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹21,000
  • चतुर्थ पुरस्कार: ₹11,000

विदर्भ के स्टार खिलाड़ी होंगे शामिल

इस टूर्नामेंट में विदर्भ के कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें प्रमुख हैं -फैजान पठान (काटोल),लकी सिंगर,मनोज घोटेकर (अल्टीमेट खो-खो टूर्नामेंट प्रतिभागी) ओडिशा जगन्नाथ टीम के खिलाड़ी,कोमल महाजन (खेलो इंडिया स्वर्ण पदक विजेता) श्रुति ढाकरेगे,ऐश्वर्या ढोके (भारतीय खो-खो टीम प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागी) इनके साथ कई ऐसे खिलाड़ी भी भाग लेंगे जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं।

आयोजक मंडल से संपर्क

अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है अध्यक्ष बालासाहेब दौलतकर,उपाध्यक्ष: प्रशांत वानखड़े,सचिव: प्रा. विकास टोने, सहयोगी: प्रदीप वानखड़े, अमोल बोदड़े, अविनाश जोशी, प्राचार्य जयंत चतुर, सुनील वानखड़े, विलास किनवटकर, कैलास शिंदे, अमोल ढोने।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड