Musical Bhagwat Week:सावर तीर्थक्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

सावर तीर्थक्षेत्र में संगीतमय भागवत सप्ताह और यात्रा महोत्सव, विभिन्न विद्वान करेंगे कथा प्रस्तुति

Musical Bhagwat Week: सावर तीर्थक्षेत्र में 21 से 28 जनवरी तक संगीतमय भागवत सप्ताह और यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और कीर्तन की महफिलें सजी होंगी।

आंचल लोखंडे

Savar Tirth Kshetra: बाभुलगांव तहसील के सावर स्थित श्रीसंत दावजी महाराज संस्थान की ओर से 21 से 28 जनवरी तक संगीतमय भागवत सप्ताह एवं यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन तीर्थक्षेत्र 'क' दर्जा प्राप्त श्रीसंत दावजी महाराज संस्थान में होगा, जिसमें प्रतिदिन संगीतमय झांकियां और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन की शुरुआत 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे घटस्थापना से होगी। 21 से 27 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर में बद्रीप्रसाद द्विवेदी द्वारा अखंड भागवत पारायण वाचन किया जाएगा। प्रत्येक दिन सुबह 5 बजे काकड़ आरती, सुबह 6 से 8 बजे ग्राम दिंडी और सायं 6 से 7 बजे हरिपाठ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कीर्तन की संगीतमय महफिल सजेगी

इसके अतिरिक्त, 21 जनवरी को गजानन महाराज कपिले (हिंगनघाट) का हरिकीर्तन, 22 जनवरी को कीर्तनकार भागवताचार्य भूषण महाराज सिगारवाडे (आलंदीकर), 23 जनवरी को खुशाल महाराज वैद्य (देवली) का भारुड, 24 जनवरी को युवा कीर्तनकार कार्तिक महाराज इंगोले, 25 जनवरी को शिवचरित्रकार किशोर महाराज ठाकरे (खानापूर) एवं रमेश महाराज दुधे (पाळोदी) तथा 27 जनवरी को व्यसनमुक्ति सम्राट मधुकर खोडे (इसापूरकर) द्वारा व्यसनमुक्ति पर प्रवचन होगा। हर रात 9 से 11 बजे तक कीर्तन की संगीतमय महफिल सजेगी, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

श्रीचरण पादुका व ग्रंथ की दिंडी शोभायात्रा

28 जनवरी को प्रातः 6.30 बजे ग्रामवासी एवं दावजी महाराज भजनी मंडल के साथ श्रीचरण पादुका एवं ग्रंथ की दिंडी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भागवताचार्य (लहरीबाबा कृपांकित) आचार्य बालयोगी स्वामी गजेंद्र चैतन्य महाराज माधवपुरी का काले का कीर्तन होगा। दोपहर में भव्य महाप्रसाद और यात्रा का आयोजन किया जाएगा। संत दावजी महाराज संस्थान की ओर से पंचक्रोशी क्षेत्र के समस्त नागरिकों से इस संगीतमय भागवत सप्ताह और यात्रा महोत्सव का अधिकतम लाभ उठाने का आवाहन किया गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें