प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

पांढरकवड़ा में अवैध रेत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख की चोरी की रेत जब्त, ट्रैक्टर सीज

Illegal Sand Mining: पांढरकवड़ा में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने दहेली तांडा गांव के सामने पकड़ा। एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार। 6.08 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Pandharkawda Police: पांढरकवडा अवैध गौण खनिज (रेत) परिवहन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए दहेली तांडा गांव के सामने एक ट्रैक्टर से की जा रही चोरी की रेत की दुलाई को नाकाम कर दिया।

इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर और लगभग एक ब्रास चोरी की रेत सहित कुल 6 लाख 8 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

यह कार्रवाई शनिवार को सुबह करीब 8 बजे दहेली तांडा गांव के सामने मुख्य सड़क पर की गई। पुलिस टीम अवैध गौण खनिज (रेत) परिवहन के खिलाफ गश्त कर रही थी, तभी पारवा रोड मार्ग से पांढरकवड़ा की ओर एक लाल रंग के ट्रैक्टर से चोरी की रेत ले जाए जाने की पुख्ता गोपनीय सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक धनराज हाके, पुलिस हवलदार निलेश निमकर, सुधीर पिदुरकर, रजनीकांत मडावी सहित पुलिसकर्मियों और पंचों को बुलाकर दहेली तांडा गांव के सामने जाल बिछाया गया। कुछ ही देर में एक संदिग्ध लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर मौके पर आता दिखाई दिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर रोककर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम विलास शालिक आगीलकर (30), निवासी वमारा, तहसील घाटंजी बताया, ट्रॉली की पंचनामा के दौरान जांच करने पर उसमें लगभग एक ब्रास रेत पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि चालक के पास रेत परिवहन के लिए कोई वैध परमिट या - रॉयल्टी नहीं थी।

पैनगंगा से रेत भरकर लाने की बात स्वीकारी

आरोपी ने पैनगंगा नदी पात्र से चोरी की रेत भरकर पांढरकवड़ा की ओर ले जाने की बात कबूल की। इस मामले में दूसरा अरोपी प्रविण वाडगुरे (40) निवासी रामनगर, तहसील कैळापुर फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। आगे की जांच एएसआई प्रमोद घोटेकर कर रहे हैं।

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी लाइन, रात से एप्पल स्टोर के बाहर जुटे लोग; देखें VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये