मुकुटबन रेल आंदोलन स्थगित (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

मुकुटबन रेलवे स्टेशन पर रेल ठहराव की मांग, तीन महीने में ठहराव के आश्वासन पर रेल रोको आंदोलन स्थगित

3 Month Train Stoppage Assurance: यवतमाल के मुकुटबन रेलवे स्टेशन पर प्रमुख यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन तीन महीने में ठहराव के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

आंचल लोखंडे

Mukutban Railway Station Protest: यवतमाल जिले के मुकुटबन रेलवे स्टेशन पर प्रमुख यात्री ट्रेनों को ठहराव देने की मांग को लेकर 5 अक्टूबर को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन तीन माह में ठहराव देने के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल से विधायक संजय देरकर की दूरभाष पर चर्चा हुई। इसमें मुकुटबन में रेल ठहराव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने में तीन माह का समय लगने की बात कही गई। साथ ही 15 अक्टूबर को नागपुर रेलवे कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करने का निर्णय हुआ।

विधायक संजय देरकर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तीन माह में आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो फिर से रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। विधायक संजय देरकर के नेतृत्व में सोमवार सुबह 10 बजे करीब 150 आंदोलनकारी रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे। इस दौरान जिलाप्रमुख संजय निखाड़े, तालुकाप्रमुख सतीश आदेवार, नेताजी पारखी, नारायण गोडे, संतोष माहुरे, संदीप विचु, दिलीप काकड़े, अतुल विधाते, संकेत गजलवार, विजय पनगंटीवार सहित आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

आंदोलन फिर भड़कने की चेतावनी

आंदोलन शुरू होने के बाद मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अधिकारी संजय मुले के माध्यम से विधायक संजय देरकर की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल से फोन पर चर्चा हुई, तीन माह के भीतर मुकूटबन में रेल ठहराव देने का आश्वासन मिलने के बाद सुबह 11 बजे आंदोलन स्थगित कर दिया गया। तीन माह में रेल ठहराव देने के आश्वासन के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। हालांकि अब मुकूटबनवासियों की नजर रेलवे प्रशासन के निर्णय पर है। तय समय में प्रत्यक्ष रेल ठहराव नहीं मिला तो आंदोलन फिर भड़कने की चेतावनी दी गई है।

150 जवानों का कड़ा बंदोबस्त

आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया था। अकोला रेलवे आरपीएफ के उपविभागीय पुलिस अधिकारी शंकर शेलके के मार्गदर्शन तथा वर्धा रेलवे पुलिस निरीक्षक वीरसेन चहांदे के नेतृत्व में जीआरपी के 50 कर्मचारी तैनात रहे। चंद्रपुर रेलवे पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह के नेतृत्व में चंद्रपुर व बल्लारशाह से आरपीएफ के 50 कर्मचारी तथा मुकूटबन पुलिस निरीक्षक सतीश जाधव के नेतृत्व में यवतमाल जिला पुलिस के 50 कर्मचारी तैनात थे।

पुलिसकर्मियों ने संभाली जिम्मेदारी

बंदोबस्त में बल्लारशाह रेलवे पुलिस की गुप्त शाखा के प्रवीण वानखेडे, जुगल किशोर दिवाण, पांढरकवडा उपविभागीय पुलिस अधिकारी रॉबिन बंसल, मुकूटबन थानेदार सतीश जाधव, शिरपुर के संतोष मनवर, पाटण के मिलिंद सरकटे, वणी के भानुदास पीदुरकर, एपीआई राठोड़, पीएसआई शुभम महानवर, मुकूटबन के प्रकाश गोरलेवार, दीपक ताठे, बादल जाधव, दिलीप जाधव, अमित पोयाम सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी संभाली।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान