ठाणे के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ लोहमार्ग पुलिस थाना, अब शिकायत के लिए कल्याण जाने की जरूरत नहीं

Thane Railway Police Station: अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर नए लोहमार्ग पुलिस थाने का उद्घाटन हुआ। इससे अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर के रेल यात्रियों को स्थानीय स्तर पर पुलिस सुविधा मिलेगी।
Railway Police Station Opens For Passenger Safety In Ambernath
लोहमार्ग पुलिस थाना का उद्घाटन करते अधिकारीगण(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Railway Police Station Opens For Passenger Safety: ठाणे जिले के अंबरनाथ एक अतिसंवेदनशील क्षेत्र में गिना जाता है।रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बहुप्रतीक्षित अंबरनाथ लोहमार्ग पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। लोहमार्ग पुलिस महानिदेशक प्रशांत बुरडे के हाथों प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नव-निर्मित पुलिस थाने का लोकार्पण किया गया।

कल्याण पुलिस पर घटेगा काम का दबाव

अंबरनाथ में नए लोहमार्ग पुलिस थाने के शुरू होने से कल्याण लोहमार्ग पुलिस पर काम का बोझ कम होगा। अब अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर रेलवे स्टेशनों से जुड़ी शिकायतों और घटनाओं पर स्थानीय स्तर पर ही कार्रवाई की जा सकेगी।

इससे यात्रियों को पुलिस सहायता के लिए कल्याण जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तीनों क्षेत्रों में रोजाना यात्रा करने वाले लाखों रेल यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होने की उम्मीद है।

सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम

अभी तक कल्याण- कर्जत रेल मार्ग पर सिर्फ कल्याण और कर्जत में ही दो लोहमार्ग थाने थे। अंबरनाथ या बदलापुर स्टेशन पर मोबाइल चोरी, पॉकेटमारी या कोई घटना होने पर यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए कल्याण जाना पड़ता था, जिससे उनका समय बर्बाद होता था और परेशानी भी उठानी पड़ती थी।

अब अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर थाना शुरू होने से यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। इस थाने के अंतर्गत उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर ये तीन रेलवे स्टेशन आएंगे। नए थाने में आधुनिक तकनीक और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों और स्टेशनों पर बढ़ती भीड़, महिला यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह थाना तत्परता से काम करेगा।

Railway Police Station Opens For Passenger Safety In Ambernath
BRICS डिनर में नॉनवेज नहीं परोसे जाने पर शिवसेना UBT का सवाल, उद्धव ठाकरे ने कहा- खाने की पसंद थोपना ठीक नहीं

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर मध्य रेल के डीआरएम हिरेश मीणा, रेलवे सुरक्षा बल के मुख्य आयुक्त विवेक सागर, अपर पुलिस आयुक्त संजय जाधव, पुलिस आयुक्त राकेश कलासागर, पुलिस उपायुक्त सुनीता सालुंखे-ठाकरे, प्रज्ञा जेडगे, वरिष्ठ विभागीय सुरक्षा आयुक्त राहुल राज, सहायक पुलिस आयुक्त नीलिमा कुलकर्णी, पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे, अंबरनाथ पालिका के मुख्याधिकारी उमाकांत गायकवाड़, अंबरनाथ लोहमार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण चव्हाण सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com