Yavatmal Road Development- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

Yavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी

Maregaon Road Construction: यवतमाल के मारेगांव तहसील में दो जर्जर ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। ट्राइबल फंड और खनिज निधि से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।

आंचल लोखंडे

Maregaon Road Construction: मारेगांव तहसील में लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ट्राइबल फंड एवं खनिज निधि के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार दोनों कार्यों के टेंडर भी जारी हो चुके हैं, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारेगांव तहसील से गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग से करणवाडी ग्राम तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए खनिज निधि से 34 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं सगनापुर फाटा से हिवरी अर्जुनी होते हुए गोधनी ग्राम के पहले तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क के निर्माण को ट्राइबल फंड के तहत मंजूरी प्रदान की गई है। इस सड़क पर करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

बताया जाता है कि इन दोनों मार्गों की हालत लंबे समय से बेहद खराब थी, जिससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों तथा दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। सूत्रों के अनुसार, इन सड़कों के निर्माण के लिए भाजपा के पूर्व विधायक संजीव रेड्डी बोद‌कुरवार ने वर्ष 2024 में शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए थे।

ग्रामीणों को मिलेगी राहत

उस समय कुछ तकनीकी एवं प्रशासनिक अड़चनों के कारण प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी थी, अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। सड़क बनने से करणवाडी, सगनापुर, हिवरी अर्जुनी, गोधनी सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

संबंधित विभाग को मैंने कहा था

भाजपा वणी विस के पूर्व विधायक संजीव रेड्डी बोदकुरवार ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मैने वणी, मारेगांव, झरी तीनों तहसीलों के अनेक रास्तों को मंजूरी दिलवाई है। उसी तरह करणवाड़ी हिवरी अर्जुनी सड़क के लिए विविध फंड के तहत प्रस्ताव संबंधित विभाग को सन 2024 में तैयार करने कहा था। जिन रास्तों को 3 करोड़ रुपए की सड़क को मंजूरी मिली है। ग्रामीणों को खराब सड़क से मुक्ति मिलेगी।

रास्ते की हालत काफी खराब है

शिवसेना शिंदे गुट के मारेगाव तहसील प्रमुख विशाल किन्हेकार ने कहा कि अनेक ज्ञापन अनशन इस मार्ग के लिए इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने किया था। रास्ते की हालत काफी खराब हुई थी। जिस वजह से जिले के पालक मंत्री को भी इस संदर्भ में मैने बताकर सिफारिश की थी। आज इस मार्ग को मंजूरी मिली है। ग्रामीणों का तथा स्कूली छात्रों का सफर अब इस मार्ग से अच्छा होगा।

(इनपुटः उमर शरीफ)

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन