मारेगांव में FDA की कार्रवाई  (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

सकते में यवतमाल के व्यवसायी, मारेगांव में FDA की कार्रवाई, रेस्टोरेंट और खाद्य विक्रेताओं से लिए सैंपल

Maregaon Food Inspection: यवतमाल के मारेगांव में FDA की टीम ने रेस्टोरेंट और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

आंचल लोखंडे

Yavatmal FDA Action: इन दिनों अन्न व औषध प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्ती बरती जा रही है। विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई के चलते मारेगांव शहर के रेस्टोरेंट संचालकों और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में भी सतर्कता दिखाई दे रही है। इसी क्रम में एफडीए की टीम ने मारेगांव में विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विभाग की कार्रवाई के बाद होटल और रेस्टोरेंट संचालक साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करते नजर आ रहे हैं। कई होटलों में ग्राहकों के लिए आरओ का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले कई जगहों पर ड्रम में भरा सामान्य पानी ग्राहकों को परोसा जाता था। वहीं रेस्टोरेंट की रसोई में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लंबे समय से ठंडी पड़ी रसोइयां अब फिर से व्यवस्थित होती दिखाई दे रही हैं।

रेस्टोरेंट पर FDA की नजर

खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग की सख्ती से नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूकता बढ़ने की चर्चा है। हालांकि, नागरिकों का आरोप है कि मारेगांव शहर में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कुछ स्थानों पर मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका बनी रहती है।

खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच शुरू

नागरिकों ने मांग की है कि साप्ताहिक बाजार में भी खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और मिलावटी अथवा खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एफडीए की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में स्थित के स्वीट मार्ट में शाम 6 बजे एफडीए की टीम ने सैंपल लिए है। जिस वजह से कुछ समय के लिए सारे होटल संचालकों में एफडीए को लेकर दहशत फैली हुई थी।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी